WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

आज रात खोले जायेंगे बरगी बांध के 15 गेट

905
WhatsApp Image 2023 08 03 At 18.46.19

आज रात खोले जायेंगे बरगी बांध के 15 गेट

जबलपुर – रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने आज गुरुवार 3 अगस्त की शाम 8 बजे इसके 21 में से 15 जल द्वारों को औसतन 1.76 मीटर ऊंचाई तक खोलने का निर्णय परियोजना प्रशासन ने लिया है।

कार्यपालन यंत्री बरगी बांध अजय सूरे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बरगी बांध के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण इसका जलस्तर बढ़ता जा रहा है। गुरुवार की दोपहर बांध का जलस्तर 420 मीटर दर्ज किया गया था। इसमें बान्ध में 13 हजार घन मीटर जल की आवक हो रही है । इसे देखते हुए आज गुरुवार 3 अगस्त की रात 8 बजे लगभग 4 हजार 017 क्युमेक (1 लाख 41 हजार 860 क्यूसेक) जल की निकासी की जायेगी। इसके लिये बांध के 15 गेट 1.76 मीटर औसत उंचाई तक खोले जायेंगे।

कार्यपालन यंत्री ने बताया कि बांध से पानी छोड़े जाने से निचले क्षेत्र में नर्मदा नदी के जल स्तर में 30 से 36 फुट तक की बढ़ोतरी हो सकती। उन्होंने निचले क्षेत्र के रहवासियों से नर्मदा नदी के घाटों से सुरक्षित दूरी बनाये रखने का अनुरोध किया है। श्री सूरे ने बताया कि बांध में पानी की आवक को देखते हुये जल निकासी की मात्रा घटाई या बढाई भी जा सकती है।