WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

लाड़ली बहना की तीसरी किस्त रीवा से भेजेंगे CM चौहान

763

लाड़ली बहना की तीसरी किस्त रीवा से भेजेंगे CM चौहान

भोपाल: मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की तीसरी किस्त दस अगस्त को रीवा में राज्य स्तरीय सम्मेलन के माध्यम से भेजी जाएघी। इसको लेकर राज्य शासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रीवा में इस दिन सीएम का जनदर्शन भी होगा। चौहान यहां मेडिकल कालेज के नवनिर्मित छात्रावास भवनों का लोकार्पण करेंगे। इधर 21 साल तक उम्र तय किए जाने के बाद साढ़े तीन लाख से अधिक महिलाओं के नाम इस योजना में बढ़ गए हैं।

रीवा कलेक्टर के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान रीवा पहुंचकर विवेकानंद पार्क कालेज चौराहा से खुले रथ में जनदर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे। जनदर्शन कार्यक्रम मानस भवन, शिल्पी प्लाजा बाजार, स्वागत भवन होते हुए अस्पताल चौराहे में समाप्त होगा। जनदर्शन में पूरे विन्ध्य में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किए गए विकास के उल्लास का प्रकटीकरण होगा। जनदर्शन में लाड़ली बहना सेना मुख्यमंत्री के रथ के आगे चलेगी। मुख्यमंत्री कबीर संघ, कोल समाज, रविदास समाज तथा अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी भेंट करेंगे।

कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री एसएएफ मैदान में लाडली बहना योजना की तीसरी किस्त हितग्राहियों के खाते में जारी करेंगे। इस राज्य स्तरीय समारोह के लिए भी व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम को जिले ही नहीं पूरे प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकाय के वार्डों में दिखाया जाएगा। लाडली बहना सम्मेलन तथा जनदर्शन कार्यक्रम से हर व्यक्ति को जोड़ने के लिए 6 अगस्त से 9 अगस्त तक जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लाडली बहना सेना तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 8 और 9 अगस्त को घर-घर जाकर लोगों को 10 अगस्त के कार्यक्रम के लिए पीले चावल देकर आमंत्रित करेंगी।