WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

बुर्का और सलवार-कुर्ता पहन कर जिला अस्पताल में क्यों घुसा मुस्लिम युवक, जानिए कितना ख़तरनाक मकसद था उसका?

1147
WhatsApp Image 2021 09 10 At 9.04.54 AM 696x469

Kanpur: कानपुर देहात के अकबरपुर स्थित जिला अस्पताल में बुधवार को एक युवक बुर्का पहनकर पहुंच गया। इस घटना के बाद लोग तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। उस युवक ने यह हरकत किस मकसद से की, यह पता लगाया जा रहा है।

पीकू वार्ड के पास संचालित सखी केंद्र के कर्मचारियों को शंका होने पर उससे पूछताछ की तो वह इमरजेंसी वार्ड में घुस गया। वहां जाकर देखा तो बुर्के में पुरुष नजर आया। शोर मचाने पर युवक बाउंड्रीवाल फांदकर भागने लगा तो कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
जिला अस्पताल में बुधवार दोपहर बाद एक युवक सलवार कुर्ता व बुर्का पहन कर पहुंचा। इस दौरान पीकू वार्ड के पास संचालित सखी सेंटर की संचालक निधि सचान व सहायक श्रेया शुक्ला ने उसकी चाल देखी तो संदेह हुआ। दोनों ने पास जाकर पूछने की कोशिश की तो युवक इमरजेंसी वार्ड में घुस गया। वहां उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह भागने लगा।
शोर मचाने पर कर्मियों ने उसे बाउंड्रीवाल फांदने के दौरान पकड़ लिया। इसके बाद यूपी पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे कोतवाली ले गई। इसके बाद सीओ अरुण कुमार सिंह, इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय ने युवक से पूछताछ की।

उसने अपना नाम रईस अहमद बताया है। उसने पहले अपना पता चमनगंज कानपुर बताया फिर कुछ देर बाद फहीमाबाद में हलीम मुस्लिम इंटर कॉलेज के पास का रहने वाला बताया। उसकी बातचीत से पुलिस को संदेह और बढ़ गया। पुलिस मामले में गंभीरता से छानबीन कर रही है।