WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Moving Bike Fire : चलती बाइक में आग लगी, जलती बाइक पर बैठा युवक!

2013

fire bike

Moving Bike Fire : चलती बाइक में आग लगी, जलती बाइक पर बैठा युवक!

जानिए, फिर क्या हुआ उस जांबाज युवक का!

Dhar : शहर में आज एक हैरान करने वाला नजारा सामने आया। सुबह करीब 11 बजे नगरपालिका के सामने चलती बाइक में आग लग गई। इसके बाद बाइक सवार ने जैसे-तैसे बाइक रोककर अपनी जान बचाई। बाइक सवार ने तो जैसे-तैसे बाइक सड़क पर खड़ी करके खुद को बचा लिया। पर, इस दौरान एक युवक जलती हुई खड़ी बाइक पर जा बैठा।
जलती बाइक पर बैठकर वो अपनी जांबाजी दिखाने लगा। उसे ऐसा करते देखकर लोग चिल्ला कर उसे हटने का इशारा करते रहे। युवक अपनी जान की परवाह किए बिना जलती बाइक पर बैठकर लोगों को अपनी बहादुरी दिखाता नजर आया। ऐसे में बाइक में भरे पेट्रोल की टंकी के विस्फोट होने से उक्त युवक के साथ बड़ा हादसा भी हो सकता था।
जैसे-तैसे लोगों की समझाइश के बाद अपनी होशियारी दिखाता वह युवक विजेता का भाव दर्शाते बाइक से दूर हटा। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ। इसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना के बारे में थाना प्रभारी दीपक चौहान ने बताया कि यह बाइक राजोद निवासी ईश्वर दांगी की है। वे सुबह 11 बजे यहां से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक में अचानक आग लग गई और बाइक सवार सुरक्षित है। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। लेकिन, आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा।