WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Burning Bottle Thrown : मस्जिद में जलती बोतल फेंकी, सीसीटीवी में फेंकते नजर आए!

कुछ दिनों में धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़ की घटनाएं बढ़ी

956
WhatsApp Image 2023 08 07 At 09.46.25

Burning Bottle Thrown : मस्जिद में जलती बोतल फेंकी, सीसीटीवी में फेंकते नजर आए!

Indore : जवाहर मार्ग स्थित एक मस्जिद पर देर रात दोपहिया सवार युवकों ने मस्जिद पर जलती आग की बोतल फेंककर आग लगाने का प्रयास किया। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। सीसीटीवी में युवक जलती बोतल को मस्जिद पर फेंकते नजर आ रहे हैं। इनके साथ एक युवती भी थी।

इस घटना से मुस्लिम समाज में काफी आक्रोश बना है। मल्हारगंज पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मस्जिद पर आग लगाने के प्रयास कि यह घटना मल्हारगंज थाना क्षेत्र के जवाहर मार्ग स्थित पुलिस चौकी के सामने मुकेरीपुरा की है। यहां मेन रोड पर मस्जिद स्थित है, जहां देर रात अलग-अलग दोपहिया वाहन पर तीन युवक और एक युवती जलती बोतल लेकर पहुंचे और फेंककर भाग गए। गनीमत रही कि कुछ राहगीरों ने मौके पर आग देखकर तुरंत आग बुझाई, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। फुटेज के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात को एक युवती और उसके साथ आए तीन युवकों ने मस्जिद की दीवार पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका। आग लगने की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मल्हारगंज पुलिस के पास मुकेरीपुरा मस्जिद के सदर मोहम्मद इमरान की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार युवती और तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मोहम्मद इमरान ने कहा कि शनिवार दोपहर वे मस्जिद पर नमाज के लिए गए थे। इस दौरान दीवार पर रखे गमले में कांच के टुकड़े पड़े दिखे। इसी के साथ पास में बोतल पड़ी मिली।

जब मजिस्द में लगे कैमरे चेक किए तो उसमें 5 अगस्त की रात 2 बजे के लगभग दो स्कूटर पर सवार तीन लड़के वहां पहुंचे। इनके साथ एक युवती भी थी। ये सभी दीवार पर बोतल फेंकते हुए दिखाई दिए। इससे आग की लपटें भी उठीं। मामले में धार्मिक भावनांए भड़काने को लेकर पुलिस ने 295 ओर 34 की धाराओं में केस दर्ज किया है।

धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़

शहर के धार्मिक स्थलों से जुड़ी घटनाएं कुछ दिनों से बढ़ती जा रही है। बाणगंगा में शनिवार को एक शराबी ने धार्मिक स्थल पर मूर्ति से छेड़छाड़ की, पर लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। एमजी रोड पर भी इसी तरह एक धार्मिक स्थल को निशाना बनाया गया। चार दिन पहले द्वारकापुरी में गुरुवार को विदुर नगर इलाके में बने शिव मंदिर में भी बने नंदी की मूर्ति अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

बाणगंगा इलाके में शनिवार सुबह एक मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति खंडित मिली। यहां लोगों ने शराब के नशे में धुत एक आरोपी को पकड़ा। नशे में वह मूर्ति से गले लग रहा था। इस दौरान मूर्ति खंडित हो गई। बाद में उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया और थाने ले गई।

डीआरपी लाइन के धार्मिक स्थल पर मोहम्मद शाकिर निवासी सिकंदराबाद की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के एमजी रोड पुलिस ने केस दर्ज किया। आरोपियों ने चांद शाह वाली दरगाह पर चादर हटाकर वहां ज्वलनशील केमिकल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया।