WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

महाकाल सवारी में चोरी/जेबकटी करने वाले 32 असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों को पकड़ा, गुम हुए मोबाइल लौटाए

1027
WhatsApp Image 2023 08 08 At 10.45.21

महाकाल सवारी में चोरी/जेबकटी करने वाले 32 असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों को पकड़ा, गुम हुए मोबाइल लौटाए

उज्जैन से अजेंद्र त्रिवेदी की रिपोर्ट

उज्जैन: श्रावण माह के चलते उज्जैन जिले में महाकाल व अन्य मंदिरों के दर्शन हेतु देश भर के श्रद्धालुगण भारी संख्या में आकर श्री महाकाल व महाकाल सवारी का दर्शन लाभ ले रहे है।

उक्त व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सचिन शर्मा के नेतृत्व में उज्जैन पुलिस द्वारा सक्रियता से निगरानी रखी जा रही है एवं आम जनता/ श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता में प्राथमिकता देने हेतु उज्जैन पुलिस के प्रयास लगातार जारी है। अपराधों की रोकथाम हेतु उज्जैन पुलिस द्वारा समस्त थानों से असूचना संकलन, क्राइम सेल व साइबर सेल की एक टीम गठित की गई है।

इसी क्रम में आज दिनांक सोमवार। को सात श्रद्धालुओं के गुम हुए मोबाइलों की तस्दीक करने के पश्चात मोबाइल धारकों को बुलाकर उनके मोबाइल लौटाए गए। उज्जैन पुलिस की आसूचना टीम ने कुल 32 असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों को रेलवे स्टेशन बस स्टैंड व महाकाल सवारी के दौरान पकड़ कर उज्जैन पुलिस ने सक्रियता की मिसाल कायम की है।