WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

BJP के नवीन चौधरी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने

1397
WhatsApp Image 2023 08 09 At 2.17.17 PM

BJP के नवीन चौधरी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने

Ratlam : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,संगठन महामंत्री हितानंद,मोर्चा प्रदेश महामंत्री व प्रदेश प्रभारी रणवीर सिंह रावत की सहमति से रतलाम के नवीन चौधरी को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया हैं।बता दें कि चौधरी और उनका परिवार 4 दशक से भी अधिक समय से राजनीति में सक्रिय होकर कई महत्वपूर्ण दायित्व सफलता पूर्वक निभा चुके हैं।इतना ही नहीं इसके पहले चौधरी मंडल उपाध्यक्ष का पदभार भी निभा चुके हैं।

WhatsApp Image 2023 08 09 at 2.17.16 PM

उनके कार्यकाल में ही भाजपा को चुनाव में अच्छी खासी बढ़त मिली थी।इन्हीं सब उपलब्धियों को देखते हुए पार्टी ने चौधरी को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी हैं।घोषणा के बाद मंगलवार को चौधरी रतलाम पहुंचे।जहां नवीन चौधरी का पैलेस रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया।जिनमें मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा,जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय,निर्मल कटारिया,मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहें।

WhatsApp Image 2023 08 09 at 2.17.17 PM 1

 

ओबीसी में अच्छी पकड़ हैं चौधरी परिवार की
प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाए गए नवीन चौधरी की ओबीसी वर्ग में अच्छी खासी पकड़ हैं।इसका फायदा पार्टी को आगामी नवंबर दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में मिलेगा।आगामी योजना के बारे में चौधरी ने बताया, मोर्चा के माध्यम से राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाएंगे।इसके लिए कार्यकर्ताओं की पूरी टीम बनाकर काम करेंगे।