WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

24 Prisoners Released : स्वतंत्रता दिवस पर 24 कैदी रिहा, इनमें 2 महिलाएं!

अच्छे व्यवहार को देखते हुए आजीवन सजा के कैदियों को छोड़ा गया!

989
WhatsApp Image 2023 08 16 At 10.32.47

24 Prisoners Released : स्वतंत्रता दिवस पर 24 कैदी रिहा, इनमें 2 महिलाएं!

Indore : स्वतंत्रता दिवस पर सेंट्रल जेल में बंद बंदियों को अच्छे चाल-चलन के तहत रिहा किया गया। जेल से 26 जनवरी और 15 अगस्त को कैदियों को उनके अच्छे चाल चलन के चलते रिहा किया जाता है। इसी के चलते इस बार भी 15 अगस्त को भी सेंट्रल जेल से 24 कैदियों को रिहा किया गया।

WhatsApp Image 2023 08 16 at 10.32.47 1

इस बार इंदौर की सेंट्रल जेल में बंद 24 बंदियों को रिहा किया गया। जिसमें दो महिला कैदियों के साथ ही 22 पुरुष कैदी शामिल है। जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने इस दौरान बताया की जिन कैदियों को रिहा किया गया वे सभी आजीवन सजा के बंदी थे। लेकिन, जेल में रहते हुए उनका व्यवहार काफी अच्छा था और इसी व्यवहार को देखते हुए शासन ने उनकी बची हुई सजा को माफ कर दिया।

जो भी बंदी आज केंद्रीय जेल से रिहा हुए उनको पुष्पमाला डालकर रिहा किया गया। साथ ही जेल के अंदर बंद रहने के दौरान उन्होंने जिस तरह जेल के अंदर जो काम किया, उसकी कमाई भी जेल प्रबंधक ने उन्हें सौंपी।