WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

उज्जैन के महाकाल लोक में आंधी-तूफान में गिरी सप्तऋषि की मूर्तियां फिर लगाई, अनावरण होना शेष

1549
WhatsApp Image 2023 08 16 At 11.08.56

उज्जैन के महाकाल लोक में आंधी-तूफान में गिरी सप्तऋषि की मूर्तियां फिर लगाई, अनावरण होना शेष

उज्जैन से मुकेश भीष्म की रिपोर्ट

उज्जैन: उज्जैन के महाकाल लोक में गत 28 मई को आंधी-तूफान के बीच गिरी सप्तऋषि की मूर्तियां फिर लगा दी गई हैं। अभी इनका अनावरण होना शेष है। इसी सप्ताह मूर्तियों का अनावरण किया जा सकता है।

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इनका अनावरण कर सकते हैं।

सप्तऋषि की मूर्तियों को मुंबई से उज्जैन लाया गया। मूर्तियों को इनकी जगह पर लगाकर कपड़ों से ढँका गया है।श्रद्धालुओं को इनके पास जाना अभी प्रतिबंधित है।

WhatsApp Image 2023 08 16 at 11.08.56 1

आंधी-तूफान में सप्तऋषि की पाँच मूर्तियां गिरकर खंडित हो गई थीं। मूर्तियां गिरने के बाद महाकाल लोक प्रोजेक्ट की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हुए थे। देशभर में मूर्ति गिरने की घटना सुर्खियों में बना था।प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नई मूर्तियां बनवाने की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन ने मूर्तियां बनाने वाली एजेंसी से नई मूर्तियाँ तैयार कराई हैं।