WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

PCC अध्यक्ष कमलनाथ ने जारी किया भाजपा सरकार पर आरोप पत्र

1415

PCC अध्यक्ष कमलनाथ ने जारी किया भाजपा सरकार पर आरोप पत्र

भोपाल: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आरोप पत्र जारी कर भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए।

कमलनाथ ने कहा कि रोज हजारों लोग मेरे से मिलने आ रहे हैं।

टिकट के लिए नहीं, बल्कि अपनी समस्याओं को लेकर मिलने आ रहे है।

कमलनाथ ने कहा कि शिवराज अब ठगराज बन गए है।शिवराज ने हर वर्ग को ठगा है। बच्चा हो या बुजुर्ग हो, हर किसी को इन्होंने ठगा है।

इन्होंने महाकाल को भी नहीं छोड़ा।

प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या फिर उसी का गवाह है। यही कारण है कि मप्र में कोई निवेश नहीं आ रहा है।

कमलनाथ ने कहा कि हमारे प्रदेश पर सबसे भ्रष्ट का लेवल लगा है। ऐसे में निवेश कैसे आएगा। निवेश को आर्कषित किया जाता है।

पैसे देकर अपना नाम गरीबी रेखा में लिखवा लो।

आरोप पत्र के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने आरोप लगाया कि पिछले 18 साल से मुख्यमंत्री शिवराज ने कर्ज में मप्र को डूबा दिया है।

उन्होंने कहा कि यह आरोप पत्र तथ्यों पर आधारित है। विधानसभा में उपलब्ध जानकारी के आधार पर आरोप पत्र जारी किया गया है।

पारस सखलेचा ने बहुत मेहनत कर इस आरोप पत्र को तैयार किया है।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ-