WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

हेल्पिंग हेण्ड्स ग्रुप के बैनर तले रक्तदुतो ने 115 यूनिट किया रक्तदान

775
WhatsApp Image 2023 08 21 At 7.54.51 AM

हेल्पिंग हेण्ड्स ग्रुप के बैनर तले रक्तदुतो ने 115 यूनिट किया रक्तदान

Ratlam : जिले के ग्राम कराड़िया में हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप के तत्वावाधन में गांव के युवाओं ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। यह रक्तदान शिविर थैलेसीमिया पीड़ित मासूम बच्चे,गर्भवती महिलाओं व दुर्घटना में जीवन मृत्यु के बीच उपचाररत मरीजों, निजी एवम प्रायवेट हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के लिए किया गया।शिविर में रक्तदान को लेकर गांव में उत्साह देखा गया।

इस दौरान अनिल रावल शांतिलाल पाटीदार, नागेश्वर पाटीदार,विनोद सोलंकी ने मित्रों के साथ वृहद पैमाने के रक्तदान शिविर में अपनी सेवाएं दी।गांव के पंचायत भवन में हेल्पिंग ग्रुप द्वारा आयोजित पुनीत कार्य में गांव वासियों के साथ-साथ आस-पास के युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए
रक्तदान शिविर में हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप एवं जन अभियान परिषद,जन सेवा मित्र एवं ग्राम पंचायत का सहयोग सराहनीय रहा।

WhatsApp Image 2023 08 21 at 7.54.50 AM

यह रहें उपस्थित
हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप से हर्षित महावर,अरुण पटेल,रोहित भरकुंदिया,राकेश पाटीदार, नागेश्वर पाटीदार,आशा पाटीदार,विजय सेठ जन अभियान परिषद के राजू टेलर,कन्हैयालाल पाटीदार,विनोद सोलंकी, गोपाल पाटीदार,रामसागर पाटीदार आदि मौजूद रहें।

WhatsApp Image 2023 08 21 at 7.54.51 AM 1

यह रहें सहयोगी साथी
समाज सेविका वेणु हरिवंश शर्मा,रक्तविर दिलीप पाटीदार,बोदीना अक्षांश मिश्रा,आसिफ़ खान,दीपांशु शर्मा,दीपक पाटीदार आदि का सहयोग रहा।

संचालन तथा आभार
कार्यक्रम का संचालन वेणु शर्मा तथा आभार अनिल रावल ने माना।