WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Sunny Deol का जुहू वाला बंगला अब नीलाम नहीं होगा , बैंक ऑफ बड़ौदा ने बताई नीलामी पर रोक लगाने की वजह

1636

Sunny Deol का जुहू वाला बंगला अब नीलाम नहीं होगा , बैंक ऑफ बड़ौदा ने बताई नीलामी पर रोक लगाने की वजह!

बॉलीवुड एक्टर और भाजपा सांसद सनी देओल का जुहू वाला बंगला नीलाम नहीं होगा। बैंक ऑफ बड़ौदा ने 56 करोड़ रुपये वसूलने के लिए सनी देओल के विला को नीलाम करने का नोटिस जारी किया था, जिसे एक दिन बाद ही तकनीकी कारणों का हवाला देकर वापस से लिया गया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने सोमवार को अखबार में भूल सुधार छपवाकर कहा है कि एक्टर के जुहू बंगले को नीलाम करने के लिए जारी किया गया ई-ऑक्शन का नोटिस तकनीकी कारणों से वापस ले लिया गया है। इससे पहले 20 अगस्त को बैंक ने अखबार में ई-ऑक्शन का नोटिस जारी करके कहा था कि 25 सितंबर को यह नीलामी की जाएगी।

2023 8image 08 47 152407295sunny

गुरदासपुर से सांसद बैंक से 55.99 करोड़ रुपये के लोन, ब्याज और जुर्माने पर डिफॉल्ट का सामना कर रहे हैं। उन पर यह मामला दिसंबर 2022 से जारी है। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से रविवार को जारी सार्वजनिक निविदा में कहा गया था कि बैंक मुंबई के टोनी जुहू इलाके में गांधीग्राम रोड पर स्थित सनी विला की संपत्ति कुर्क की है। नीलामी के लिए रिजर्व प्राइस 51.43 करोड़ रुपये और 5.14 करोड़ रुपये की बयाना राशि तय की गई है। निविदा नोटिस के अनुसार, 2002 के सरफीजी अधिनियम के प्रावधानों के तहत होने वाली नीलामी को रोकने के लिए अभिनेता के पास अब भी बैंक को बकाया चुकाने का विकल्प है।

Sunny Deol Juhu Bungalow

नीलामी के लिए जारी नोटिस के अनुसार, सनी विला के अलावा 599.44 वर्ग मीटर की संपत्ति में सनी साउंड्स भी शामिल है, जो कि देओल परिवार के स्वामित्व में है। सनी साउंड्स कर्ज का कॉर्पोरेट गारंटर है। सनी के पिता और अभिनेता धर्मेंद्र लोन के पर्सनल गारंटर हैं। सनी ने कब और कितना लोन लिया था और लोन के लिए बैंक के पास अन्य गारंटी क्या है क्योंकि संपत्ति का मूल्य बकाया से कम है आदि सवालों पर कोई जवाब बैंक की ओर से अभी तक नहीं दिया गया है।