WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

53 जिलों के साथ अलीराजपुर जिले के कर्मचारी भी एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहे

1235
WhatsApp Image 2023 08 25 At 17.09.55

53 जिलों के साथ अलीराजपुर जिले के कर्मचारी भी एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहे

आलीराजपुर से अनिल तंवर की रिपोर्ट 

आलीराजपुर: मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा में शामिल 52 संगठन एवं 6 कर्मचारी संघों का संयुक्त मंच के पूर्व घोषित आव्हान पर शुक्रवार को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर 52 जिलों के साथ अलीराजपुर जिले के कर्मचारी भी सामूहिक अवकाश पर रहे।

आलीराजपुर जिले में भी अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा एवं 6 कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मंच में शामिल 13 संगठनों ने इसे समर्थन देते हुए अवकाश पर रहकर मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी तपीश पांडे को ज्ञापन सौंपा.

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश आर वाघेला ने बताया कि बार बार ध्यानाकर्षण के बाद भी सरकार हमारी न्यायोचित माँगों पर ध्यान नहीं दे रही जिससे मजबूर होकर आज आंदोलन के द्वितीय चरण में पुनः प्रदेशभर में ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं.

WhatsApp Image 2023 08 25 at 17.09.54

इसी क्रम में कर्मचारी संघ अध्यक्ष सर्वश्री दिलीप पंवार लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, सुरेन्द्र चौहान पुरानी पेंशन बहाली संघ, भंगुसिह तोमर आकास कर्मचारी संघ, मनीष भावसार आजाद अध्यापक संघ, प्रांतीय शिक्षक संघ, राजेन्द्र राठौर, गुलसिह सोलंकी राज्य कर्मचारी संघ, लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रकाश गुजराती, सुनीता बामनिया महिला बाल विकास पर्यवेक्षक संघ अमरसिंह अवास्या वनकर्मी संघ, रामसिंह तोमर आयुर्वेद होम्योपैथी कर्मचारी संघ राधुसिंह चौहान आयुष विभाग एवं अन्य संघों द्वारा अपनी 39 सूत्रीय मागों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

जिसमें प्रमुख मांगे है –लिपिक संवर्ग को मंत्रालयीन कर्मचारियों के समान समय मांन वेतनमान, पुरानी पेंशन बहाली, अध्यापक संवर्ग को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, लिपिक संवर्ग के बेतनमानों को भी अन्य संवर्ग के समान उन्नयन करने, पदोन्नति की प्रक्रिया, एच आर ए वेतन भत्ते सहित अन्य भत्ते केन्द्र के समान करने, कर्मचारी स्वास्थ योजना लागू करने, पटवारी संघ की वेतन विसंगति दूर करने, सहायक शिक्षक, उच्च श्रेणी शिक्षक, एच एम मिडिल स्कूल एवं एच एम प्राइमरी व्याख्याता इन सब की ग्रेड पे में सुधार करने, योग्यता के आधार पर पदोन्नति पदनाम करने एवं 300 दिवस का अर्जित अवकाश का नगदी करण करने वनविभाग के कर्मचारियों को बिना जांच के आपराधिक प्रकरण में किसी प्रकार की कोई गिरफ्तारी नहीं करना, लघुवेतन कर्मचारी संघ की माँगे पूर्ण करना, न्याय विभाग की मांगें आदि प्रमुख मांगों सहित 39 सूत्रीय मांग पत्र पर सरकार से यथा शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है.

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश आर वाघेला-