WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Husband Cut Ear on Seeing Mobile : पत्नी ज्यादा देखती थी मोबाइल, पति ने कान काटा!  

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया!

1581

Husband Cut Ear on Seeing Mobile : पत्नी ज्यादा देखती थी मोबाइल, पति ने कान काटा! 

Dhar : औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में पत्नी के ज्यादा मोबाइल चलाने से नाराज पति ने उस पर धारदार हथियार से हमला करके उसका कान काट दिया। अचानक हमले से पत्नी के एक कान का हिस्सा कटकर गिर गया। पत्‍न्‍नी को सिर और कान में गंभीर चोट आई है। परिजन उसे गंभीर अवस्था में धार जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी पति पर प्रकरण दर्ज कर कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

IMG 20230825 WA0074

जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र के थाना सेक्टर एक क्षेत्र के अन्तर्गत लोधी मोहल्ले में बुधवार शाम अधिक फोन चलाने की बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद के बाद पति महेश सेन ने पत्नी रवीना पर धारदार दराते से हमला कर उसका एक कान काट दिया जिसके बाद पति ने पत्नी को सिर में भी दराते से वार किए। हमले में पत्नी रवीना के कान का कुछ हिस्सा कट गया है। हमले के बाद पति क्षेत्र से फरार हो गया।

रवीना को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से धार जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने पति महेश सेन पर प्रकरण दर्ज गिरफ्तार किया है। सेक्टर-1 थाने की उप निरीक्षक ज्योति पटेल ने बताया कि पति महेश और रविता के बीच मोबाइल चलाने की बात को लेकर विवाद हुआ था जिसमें महेश ने रविता पर दराते से हमला कर कान काट दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।