WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Caught Between CM & Governor : पंजाब में CM और राज्यपाल में ठनी, एक-दूसरे को धमकाया! 

राज्यपाल ने कहा 'पत्रों का जवाब दो' तो CM ने कहा 'पंजाबियों के जज्बात का टेस्ट मत लो!'  

1009

Caught Between CM & Governor : पंजाब में CM और राज्यपाल में ठनी, एक-दूसरे को धमकाया! 

Chandigarh : मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। राज्यपाल ने ‘आप’ सरकार पर संविधान के खिलाफ काम करने और उनके पत्रों का जवाब नहीं देने का आरोप लगाया। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि, अगर उन्होंने उनके पत्रों का जवाब नहीं दिया तो वे राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर सकते हैं।

इसके जवाब में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल को जवाब दिया कि गवर्नर साहब पंजाबियों के जज्बात का टेस्ट मत लो। ‘आप’ पंजाब के लोकतांत्रिक लोगों को सीधी धमकी दे रहे हो। कह रहे हो कि अगर मेरी चिट्ठी का जवाब नहीं दिया तो राष्ट्रपति शासन लगा देंगे, ये कोई कारण है?

राज्यपाल ने कहा था कि मांगी गई जानकारी न देना संवैधानिक कर्तव्य का अपमान है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर लगाया गया कि ऐसा न करने पर मेरे पास कानून और संविधान के अनुसार कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। इससे पहले राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने भगवंत मान पर जून में हुए विधानसभा सत्र के दौरान उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया था।

राज्यपाल के पास बहुत शक्तियां

इससे पहले भी राज्यपाल पुरोहित ने मान पर प्रशासनिक मामलों पर जानकारी नहीं देने का भी आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि पिछले दिनों विधानसभा सत्र के दौरान पारित हुए चार विधेयक में से एक राज्य विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति के लिए राज्यपाल की शक्तियों को छीनने वाला था। पुरोहित ने इसे पूरी तरह से अवैध करार दिया। पुरोहित ने मुख्यमंत्री मान पर संविधान की धारा 167 का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

किसी भी पत्र का सही जवाब नहीं 

राज्यपाल ने कहा था कि मुख्यमंत्री मांगी गई किसी भी प्रशासनिक जानकारी को प्रस्तुत करने के लिए बाध्य हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मार्च में भी उन्हें इस संवैधानिक प्रावधान का सम्मान करने की सलाह दी थी। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को 10-15 पत्र लिखे, लेकिन उनमें से कई तो जवाब नहीं मिला या अधूरा जवाब मिला। उन्होंने कहा कि मैं कोई भी जानकारी मांगता हूं तो मान नाराज हो जाते है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के बयान का विरोध करते हुए कहा कि वे कहते है कि वो केवल 3 करोड़ पंजाबियों के प्रति जवाबदेह हैं, राजभवन के प्रति नहीं। लेकिन, उन्हें राज्य को संविधान के अनुसार चलाना है अपनी सनक के अनुसार नहीं, पुरोहित ने यह भी कहा कि आप बादशाह थोड़े हो!