WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

SLR का पदनाम बदला, अब जिला सर्वेक्षण अधिकारी होंगे

विभाग के नवीनतम नियमों से अपडेट नहीं वित्त सेवा के अफसर, अब CR में होगा दर्ज

987

भोपाल.मध्यप्रदेश वित्त सेवा के अधिकारी वित्त विभाग, कोष एवं लेखा संचालनालय और अन्य विभागों के नवीनतम निर्देशों से स्वयं को अद्यतन नहीं रखते है। इस पर विभाग के प्रमुख सचिव ने नाराजगी जताई है। सभी को अपडेट रहने की हिदायत दी गई है। ऐसा नहीं करने वाले अफसरों की सीआर में भी इसका उल्लेख किया जाएगा।

राज्य की विभिन्न गतिविधियों के कुशल संचालन में वित्तीय प्रबंधन का महत्वपूर्ण स्थान होता है। वित्तीय प्रबंधन एवं वित्तीय नियमों, निर्देशें से संबंधित कामों के उत्तरदायित्वता पूर्ण निर्वहन के उद्देश्य से मध्यप्रदेश वित्त सेवा संवर्ग का गठन किया गया है। इस संवर्ग के सभी अधिकारियों से यह अपेक्षा रहती है कि वे अपने पदस्थापना स्थल पर वित्तीय विषयों से संबंधित कार्यो के उपयुक्त निर्वहन के लिए वे स्वयं को सभी जरुरी नियम और निर्देशों से अपडेट रखे। लेकिन देखने में यह आ रहा है कि मध्यप्रदेश वित्त सेवा के अधिकारी विभागीय नवीनतम निर्देशों की जानकारी नहीं रखते जो इस विशिष्ट सेवा संवर्ग के जिम्मेदार प्रतिनिधि होंने के नाते उचित नहीं है।
विभाग के प्रमुख सचिव ने सभी वित्त सेवा के अफसरों को निर्देशित किया है कि वे सभी अगले सात दिन के भीतर वित्त विभाग एवं कोष एवं लेखा संचालनालय की वेबसाईट्स पर अनिवार्य रुप से विजिट कर निर्देशों से स्वयं को अपडेट रखना सुनिश्चित करे।