WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Illicit Liquor Seized: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन सहित 50 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

768
WhatsApp Image 2023 08 30 At 11.32.22

Illicit Liquor Seized: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन सहित 50 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

देवास। देवास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन सहित 50 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है।

प्राप्त जानकारी अनुसार चेकिंग के दौरान अवैध रूप से ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब सहित आयशर वाहन को पुलिस ने जब्त किया है।

मंगलवार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आयशर वाहन क्रमांक एमपी 09 जी-जी 7149 में अवैध रूप से शराब छिपाकर मक्सी से इन्दौर की ओर ले जाई जा रही है।

सूचना पर थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र अपनी टीम को लेकर मधुमिलन चौराहे पर पहुंचे। यहां खड़े होकर मक्सी तरफ से आने वाले वाहनों को जिकजैक लगाकर चैकिंग प्रारंभ की। चैकिंग के दौरान आयशर को टीम द्वारा रोकने की कोशिश की गई। आयशर चालक ने पुलिस को देखकर वाहन नहीं रोका। वाहन को फोर्स की मदद से रोका गया। वाहन चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम कनू पिता वीरू उम्र 36 साल निवासी ग्राम कलीखेतर थाना जोबट जिला अलीराजपुर का होना बताया। साथी ने सुनील पिता रीछू सिंह उम्र 20 साल निवासी ग्राम मगरदा थाना बाग जिला धार का होना बताया। आयशर को चैक करने पर उसमें अंग्रेजी शराब की कुल 250 पेटियां अवैध रूप से भरी होना पाई गई। वाहन चालक के विरूद्ध थाना औघोगिक क्षेत्र में धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम में प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने शराब की 250 पेटी सहित आयशर वाहन जब्त किया। जब्त माल की कीमत 50 लाख रुपए है।

सराहनीय कार्य

उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया, सउनि नितिन सिंह, प्रआर तेजसिंह, अर्पित श्रीवास्तव, सुरेश धाकड़, शैलेन्द्र राणा आरक्षक गोपाल, नरेन्द्र तथा सैनिक तेजसिंह मंडलोई की विशेष भूमिका रही।