WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

दूधी नदी में डूबकर लापता हुए 5 बच्चे,कलेक्टर,SP संग सर्चिंग में लगा है प्रशासन

3767
WhatsApp Image 2023 09 02 At 8.37.52 PM

दूधी नदी में डूबकर लापता हुए 5 बच्चे,कलेक्टर,SP संग सर्चिंग में लगा है प्रशासन

देखें सर्चिंग के वीडियो

संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रकांत अग्रवाल की रपट

पिपरिया ,नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में दूधी नदी में नहाने गए पांच बच्चे एक भंवर में फंसकर गहरे पानी में आने से डूब गए। खबर लगते ही प्रशासन ने सर्चिग शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शी लोगो का कहना है कि पानी में तेज भवर की चपेट में यह बच्चे आए हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। गोताखोर बच्चों की सर्चिंग में जुटे हैं। हादसा बनखेड़ी से सटे डूमर गांव में हुआ। यहां शनिवार दोपहर को 6 बच्चे दूधी नदी में नहाने गए थे। अपने साथियों को डूबता देख छठवां बच्चा दौड़कर गांव में पहुंचा और ग्रामीणों को जानकारी दी। बच्चे ने बताया कि नदी में एक तेज भंवर चल रही थी, उसी में पांचों बच्चे समा गए। वहां से प्रशासनिक अधिकारियों को खबर पहुंचाई गई। पिपरिया एसडीएम संतोष तिवारी ने अनुसार बच्चों के डूबने की खबर मिली है। सर्चिंग शुरू कर दी गई है।

WhatsApp Image 2023 09 02 at 8.38.44 PM

खबर मिलते ही कलेक्टर एवं एसपी तत्काल घटनास्थल ग्राम डूमर पहुंच कलेक्टर नर्मदापुरम नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरण सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और सर्चिंग प्रारंभ कराई।विधायक पिपरिया ठाकुरदास नागवंशी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामवासियों से चर्चा की।

एसडीएम पिपरिया संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि घटना में समीर वंशकार उम्र 14 वर्ष, अनिकेत अहिरवार उम्र 18 वर्ष, दीपेश अहिरवार उम्र 16 वर्ष, किशन अहिरवार उम्र 18 वर्ष एवं करण अहिरवार उम्र 18 वर्ष दूधी नदी में डूबे है। पांचो बच्चे ग्राम पंचायत डूमर के निवासी हैं। बच्चों की तलाश जारी है।