WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ujjain News: उत्तम जलवृष्टि के लिए महाकालेश्वर मंदिर में महारूद्र अनुष्ठान सम्पन्न

1719
WhatsApp Image 2023 09 04 At 16.26.45

Ujjain News: उत्तम जलवृष्टि के लिए महाकालेश्वर मंदिर में महारूद्र अनुष्ठान सम्पन्न

उज्जैन से मुकेश भीष्म की रिपोर्ट

उज्जैन: श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज सीएम श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उत्‍तम जल वृष्टि व जन कल्‍याण की उदात्‍त भावना से श्री महाकालेश्‍वर मंदिर के मुख्‍य पुजारी पं. श्री घनश्‍याम शर्मा के आचार्यत्‍व में एक दिवसीय महारूद्र अनुष्ठान का आयोजन श्री महाकालेश्वर मंदिर के नन्दी मंडपम में किया गया।

WhatsApp Image 2023 09 04 at 16.26.45 1

मंदिर के नंदीमण्डपम में मुख्य पुजारी श्री घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी – पुरोहितों द्वारा एकदिवसीय महारुद्र अनुष्ठान किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महारुद्र अनुष्ठान प्रारंभ होने के पहले नंदी मंडपम में पूजन किया। साथ ही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं श्री तुलसी सिलावट मंत्री जल संसाधन व मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री ने श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन अभिषेक किया। पूजन पुजारी राम शर्मा, श्री यश शर्मा, श्री प्रशान्त शर्मा ने सम्पन्न करवाया।

देखिए वीडियो-

इस अवसर पर विधायक श्री पारस जैन, श्री बहादुर सिंह चौहान, महापौर श्री मुकेश टटवाल, यूडीए अध्यक्ष श्री श्याम बंसल, पूर्व सांसद श्री चिन्तामणि मालवीय, श्री विवेक जोशी, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला, श्री विशाल राजौरिया, श्री राजपाल सिंह सिसौदिया, श्री इकबाल सिंह गांधी, श्री संजय अग्रवाल, पूर्व विधायक श्री ताराचंद गोयल, श्री दिलीप सिंह शेखावत, श्री शान्तिलाल धबाई, आईजी श्री संतोष कुमार सिंह, डीआईजी श्री अनिल कुशवाह, कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री रोशन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अजयदेव शर्मा उपस्थित थे।
पूजन के बाद मंदिर के पुजारी और पुरोहितों ने अनुष्ठान प्रारंभ किया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी-पुरोहितो ने महारुद्र पाठ किये। महारुद्र अनुष्ठान के दौरान 1331 रूद्र पाठ किए गए | अनुष्ठान सुबह 9 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 1:30 बजे संपन्न हुवा।

WhatsApp Image 2023 09 04 at 16.26.45 2

महारुद्र अनुष्ठान की पूर्णाहुति में कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति श्री कुमार पुरुषोत्तम, अपर कलेक्टर एवं प्रशासक श्री संदीप सोनी, मंदिर प्रबंध समिति सदस्य श्री राजेंद्र शर्मा ‘गुरु’, श्री राम पुजारी आदि ने पूजन -अर्चन किया और आरती में सम्मिलित हुए। प्रशासक श्री संदीप सोनी द्वारा महारुद्र अनुष्ठान में सम्मिलित सभी पुजारी-पुरोहितो को वारुणी व दक्षिणा भेट की गई।