WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 5 सितंबर को मंडला और श्योपुर में जन आशीर्वाद यात्रा का करेंगे शुभारंभ

841
Amit Shah. (File Photo: IANS)

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 5 सितंबर को मंडला और श्योपुर में जन आशीर्वाद यात्रा का करेंगे शुभारंभ

भोपाल। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 5 सितंबर को मंडला और श्योपुर में भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे। केन्द्रीय गृहमंत्री श्री शाह दोनों स्थानों पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 5 सितंबर की सुबह 11.40 बजे जबलपुर विमानतल पर पहुंचेंगे। श्री शाह यहां से रवाना होकर 12.20 बजे मंडला पहुंचेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री दोपहर 12.25 बजे जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ कर जनसभा को संबोधित करेंगे।

वहीं दोपहर 2.30 बजे जबलपुर विमानतल से रवाना होकर अपरान्ह 3.35 बजे ग्वालियर विमानतल पहुंचेंगे और यहां से श्योपुर के लिए रवाना होंगे। केन्द्रीय गृहमंत्री श्री शाह 4.40 बजे श्योपुर पहुंचकर जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे एवं जनसभा को संबोधित करेंगे। 6.30 बजे फिर ग्वालियर विमानतल पहुंचकर नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।