WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Weather Update: अनेक राज्यों में छाया दक्षिण पूर्वी मानसून,MP में बारिश की संभावना,अधिकतम तापमान में तेजी से आएगी गिरावट

1320
WhatsApp Image 2023 09 05 At 7.33.59 AM 1

Weather Update: अनेक राज्यों में छाया दक्षिण पूर्वी मानसून,MP में बारिश की संभावना,अधिकतम तापमान में तेजी से आएगी गिरावट

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

दक्षिण पूर्वी मानसून भारत के अनेक राज्यों में छा गया है। मध्य प्रदेश में भी शुरुआत हो चुकी है और आज से प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में बादल घने रूप से दिखाई देंगे, और कई जगह बारिश की संभावना रहेगी।

मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ झारखंड, बिहार, उड़ीसा तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल तथा उत्तर प्रदेश के कुछ भाग में बादल छाएंगे। संयोग से पश्चिमी हवाओं के संग आ गए बादल आज जम्मू कश्मीर लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में से बदला मानसून प्रवेश कर चुका है जो पूर्वी और दक्षिण क्षेत्र में अपनी पकड़ रखेगा। साथ ही धीरे-धीरे पश्चिम की और इसका रुख होगा और कल से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का असर देखने को मिलेगा।

संभावना है कि 20 सितंबर तक पश्चिमी हिस्से में तीन से चार बार भारी बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान की गिरावट आज से चालू हो जाएगी। सप्ताह में लगभग तीन से सात डिग्री तापमान में कमी दर्ज की जाएगी।