WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Inspiration from MP : MP की महिला सशक्तिकरण योजनाओं से दूसरे राज्य प्रेरणा ले रहे!

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने गोवा से मध्यप्रदेश का पुराना रिश्ता बताया!

1086
WhatsApp Image 2023 09 11 At 18.12.19

Inspiration from MP : MP की महिला सशक्तिकरण योजनाओं से दूसरे राज्य प्रेरणा ले रहे!

Indore : गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने कहा कि मैं महाकाल बाबा के दर्शन प्राप्त करने आया हूं। उन्होंने बाबा महाकाल को नमन करते हुए महू में स्थित अंबेडकर जी की प्रतिमा का स्मरण भी किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश का संबंध गोवा से बहुत पुराना है। मध्य प्रदेश से स्वतंत्रता सेनानी पुर्तगालियों से गोवा को आजाद करवाने गोवा गए थे।
मुख्यमंत्री सावंत ने जी-20 समिट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया और सभी देशवासियों को शुभकामनाएँ दी।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने माफिया और नक्सलवाद को समाप्त करने का कार्य किया है। मुख्य्मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई नवीन रचनात्मक कार्य किए, महिला सशक्तीकरण के लिए कन्यादान योजना, लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए मुख्यमंत्री को शुभकामना देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की तर्ज पर अन्य प्रदेश भी महिला सशक्तीकरण में आगे आकर प्रेरणा ले रहे हैं।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 18.12.16

डॉ सावंत ने कहा कि भाजपा अंत्योदय की बात ही नहीं करती, उसे अमल में लाने का काम भी करती है। आज तक जिनके पास कोई नही पहुंचा था, ऐसे दलितों एवं पिछड़ों के विकास के लिए भाजपा कार्यरत है। विपक्ष को लेकर सावंत ने कहा कि उनके पास हमारी कैबिनेट और कार्यकर्ता जैसा बल नही है। 50 साल कांग्रेस की सरकार थी, उस समय कुछ विकास नहीं हुआ और जो आज 10 साल की भाजपा की सरकार ने जो कर दिखाया, वो प्रत्यक्ष रूप से सबके सामने है।

5 लाख किलो मीटर सड़क मध्य प्रदेश में नवनिर्मित हुई है। सबसे ज्यादा फंड मध्य प्रदेश को मिला और सरकार ने काफी अच्छा विकास किया। 29000 मेगावाट बिजली का उत्पादन मध्य प्रदेश ने किया। अब दिल्ली की ट्रेन एमपी की बिजली से सुचारू रूप से चल रही है। केंद्र की सभी योजना मध्य प्रदेश में लागू है। पीएम कल्याण योजना हो या उज्जवला योजना मध्य प्रदेश सरकार ने सबसे ज्यादा आगे आकर योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाया। सीएम राइस स्कीम मध्य प्रदेश में उच्च स्तर पर लागू है।