WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Big News: JK में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, कर्नल सहित 3 अफसर शहीद

आतंकियों ने अफसरों पर बरसाईं गोलियां

1357

Big News: JK में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, कर्नल सहित 3 अफसर शहीद

श्रीनगर: कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों और दहशतगर्दों के बीच हुई मुठभेड़ में कर्नल सहित 3 अफसर शहीद हो गए। इन में दो अफसर सेना के और जम्मू कश्मीर पुलिस के DSP शामिल है. इनके नाम है:डीएसपी हुमायूं भट, मेजर आशीष धोनैक और कर्नल मनप्रीत सिंह.

 

अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली थी कि आतंकियों को एक जगह देखा गया है. इसके बाद आतंकवादियों की तलाश मुठभेड़ शुरू हो गई. सेना के कर्नल ने अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए आतंकियों पर हमला बोल दिया. इसमें आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की और वह गंभीर रूप से घायल हो गए. हालांकि आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनैक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के DSP हुमायूं भट शहीद हो गए. अधिकारियों ने बताया कि डीएसपी हुमायूं भट की 2 महीने की बेटी है. जम्मू-कश्मीर पुलिस के रिटायर्ड आईजी गुलाम हसन भट के बेटे हुमायूं भट को बहुत ज्यादा खून बहने की वजह से बचाया नहीं जा सका.

 

जानकारी के मुताबिक इलाके में सुरक्षाकर्मियों की टीम एक ठिकाने पर आतंकियों का पीछा कर रही थी. सुरक्षाबल के अधिकारी उस स्थान पर चढ़ गए, जहां 2-3 आतंकवादियों के छिपने की सूचना मिली थी, लेकिन जैसे-जैसे वे ऊपर चढ़े. उन पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी. इस दौरान सेना के कर्नल मौके पर ही शहीद हो गए. जबकि अन्य दो अफसर गोली लगने से घायल हो गए. उन्हें हवाई मार्ग से श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. लिहाजा दोनों अधिकारी भी शहीद हो गए. उच्च पदस्थ सूत्र ने कहा कि इनपुट के अनुसार आतंकवादियों का समूह लश्कर/TRF ग्रुप से था.