WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

General VK Singh : MP में भाजपा ने गरीबों, दलितों, महिला करके दिखा दिया!   

केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि PM ने संरचनात्मक और सामाजिक विकास बढ़ाया!     

653

General VK Singh : MP में भाजपा ने गरीबों, दलितों, महिला करके दिखा दिया!

 

Indore : केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने गरीबों, दलितों , महिला सशक्तिकरण एवं जनजातियों उत्थान की बात नहीं की, बल्कि 1.5 करोड से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से ऊपर भी आए हैं। बीते 9 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में कई योजनाओं के माध्यम से संरचनात्मक विकास एवम सामाजिक विकास बढ़ाया है।

उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में केंद्र की योजना को बेहतर रूप से लागू किया जाता रहा है.राज्य सरकार द्वारा 80 लाख किसानों को 12000 सालाना मदद दी जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 44 लाख से अधिक लोगो को घर उपलब्ध कराए गए है, प्रदेश स्तर पर भी मुख्यमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य है कि केंद्र के पैमाने पूर्ण न करने वाले परिवारों को आवासीय मदद की जा सके।

देश में विकास की दर बढ़ रही है तो उसके अनुसार बिजली की आवश्यकता भी बढ़ रही है, इसको ध्यान में रखते हुए 5 गुना बिजली उत्पादन को सरकार ने बढ़ाया है, समरसता के प्रतीक रविदास जी का भव्य स्मारक का निर्माण 100 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। 42 लाख महिलाओं को उज्जवला कनेक्शन द्वारा लाभ प्रदान किया जा रहा है। पेट्रोल के दाम कम करने के लिए कई कार्य योजना संचालित है। भारत में यूरोप से तुलनात्मक रूप से पेट्रोल के दाम 25 गुना कम है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूह चलाए जा रहे हैं जिसका लाभ प्रदेश की महिलाओं को प्राप्त हो रहा है। मध्य प्रदेश में गेहूं का उत्पादन सबसे ज्यादा हो रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं को सबसे ज्यादा बेहतर रूप से मध्य प्रदेश में लागू किया गया है, मध्य प्रदेश में सड़क प्रगति अन्य प्रदेश से बेहतर रूप से संचालित है।