WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

‘संवरी हमारी धरोहर’,14 दशक बाद लोटा वैभव

1805

‘संवरी हमारी धरोहर’,14 दशक बाद लोटा वैभव

राजवाड़ा के मुख्य द्वार के बाद अब महलवाड़ा का वैभव भी लाएंगे-विधायक काश्यप

राजमहल के द्वार के सामने बन रहा गोल्ड कॉम्प्लेक्स अब देश और दुनिया के नक्शे पर होगा

शहर के स्वर्ण व्यवसाय को मिलेगी एक नई पहचान

जमकर हुई आतिशबाजी

Ratlam : शहर की ऐतिहासिक धरोहर राजमहल के मुख्य द्वार का जीर्णोद्धार होने के बाद शनिवार रात विधायक चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल ने गणमान्य जनों की उपस्थिति में समारोह पूर्वक लोकार्पण किया। इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी हुई और राजमहल का मुख्य द्वार रोशनी से जगमगा उठा। द्वार पर आर्कषक विद्युत सज्जा का कार्य इप्का फाउंडेशन मुंबई द्वारा किया गया।

IMG 20231001 WA0003

शहर के इस राजवाड़ा के मुख्य द्वार के वैभव में 144 वर्षों के बाद निखार आया है।इस कार्य में 1 करोड़ 7 लाख रूपए की राशि खर्च की गई। इसमें 40 लाख विधायक निधि,51 लाख रूपए नगर निगम और करीब 17 लाख रूपए इप्का फाउंडेशन द्वारा विद्युत सज्जा के लिए दिए गए। रतलाम हेरिटेज द्वारा 1 अक्टूबर,रविवार को सुबह 9 बजे रतलाम हेरिटेज वॉक का आयोजन भी रखा गया है।यह महलवाड़ा से गुलाब चक्कर तक होगा।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संस्थाओं द्वारा विधायक काश्यप एवं महापौर पटेल का अभिनंदन किया गया।वहीं उक्त कार्य में सहयोग देने वालों का भी सम्मान किया गया।

IMG 20231001 WA0000

इस अवसर पर विधायक काश्यप ने कहा कि जिस प्रकार से राजमहल के द्वार का वैभव लौटा हैं,ऐसे ही अगले चरण में अब महल का भी वैभव लाएंगे।यदि भविष्य का निर्माण करना हैं तो हमे अपनी धरोहरों को संभालना और संवारना पडे़गा।राजमहल का मुख्य द्वार एक प्रतीक हैं।हमारा सौभाग्य है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी ने रतलाम में 460 करोड़ से अधिक की लागत के मेगा इंडस्ट्रीयल पार्क की आधारशीला रखी है।अब रतलाम के विकास की गति को कोई नहीं रोक सकता हैं।राजमहल के द्वार के सामने की ओर बन रहा गोल्ड कॉम्प्लेक्स भी देश और दुनिया के नक्शे पर होगा।इससे रतलाम के स्वर्ण व्यवसाय को एक नई पहचान मिलेगी।रतलाम को देश और दुनिया का सर्वश्रेष्ठ व्यापारिक और औद्योगिक केंद्र बनाएंगे। विकास का खाका हमने तैयार कर दिया हैं।

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि यदि मन में दृढ़ इच्छा और संकल्प है तो हर कार्य को पूरा किया जा सकता है।विधायक काश्यप ने ऐसा ही संकल्प लिया था कि राजमहल के द्वार का वैभव लौटना चाहिए और आज वह लौट आया है।नगर में चारों और विकास कार्य हो रहे है।वह दिन दूर नहीं जब हम महलवाड़ा का वैभव वापस दिलाएंगे। राजमहल के इस क्षेत्र को शहर का सबसे सुंदर क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होने शहरवासियों से स्वच्छता पर ध्यान देने का आह्वान किया।

नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि विधायक जी द्वारा नगर का चहुमुखी विकास किया गया है। शहर की चारों दिशाओं में सिटी फोरलेन का जाल बिछ गया है।विधायक काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल दोनों ही शहर की दशा और दिशा को बदलने के कार्य में लगे हुए है।भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने इस अवसर पर विधायक काश्यप व महापौर पटेल को शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।स्वागत भाषण रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संयोजक मुन्नालाल शर्मा ने दिया।

*यह रहें उपस्थित*
कार्यक्रम के दौरान विधायक एवं महापौर प्रहलाद पटेल के साथ निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा,इप्का के दिनेश सियाल,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा,रतलाम हेरिटेज टीम की विनिता तांतेड़,प्रतीक दलाल, विधानसभा संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल,सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, भाजपा नेता कन्हैया लाल मौर्य,प्रदेश कार्य समिति सदस्य निमिष व्यास, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय,जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी,सुनील सारस्वत,जिला मंत्री सोना शर्मा,शैलेन्द्र सिंह सिसोदिया,नेता पक्ष भगत सिंह भदौरिया पार्षद हीना मेहता,धर्मेन्द्र व्यास, एमआईसी सदस्य पप्पू पुरोहित,दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास,अनिता कटारा,विशाल शर्मा, अक्षय संघवी,मनोहर लाल (राजू सोनी),रामू भाई डाबी, सपना त्रिपाठी,मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी,मयूर पुरोहित,कृष्ण कुमार सोनी,युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन,रतलाम स्थापना समिति के संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष प्रवीण सोनी, सचिव मंगल लोढ़ा,गोपाल शर्मा,पार्षद शक्तिसिंह राठौर,रणजीत टाक, परमानन्द योगी,योगेश पापटवाल,धर्मेन्द्र रांका, निशा सोमानी,शबाना, आयुशी सांखला,संगीता सोनी,अनिता वसावा, धीरज कुंवर राठौर,प्रीति कसेरा के साथ सर्वश्री महेन्द्र नाहर,अशोक जैन लाला, भाजपा नेत्री रत्ना पाल,जनक नागल,दिनेश शर्मा,पवन सोमानी,हार्दिक मेहता,नितिन लोढ़ा,शेरू पठान,गौरव त्रिपाठी, जलज सांखला,राजेश माहेश्वरी,किशोर सिंह राठौर,संजय कसेरा, नंदकिशोर पवांर,राजेन्द्र सिंह चौहान,सुदीप पटेल आदि उपस्थित रहें।

IMG 20231001 WA0001

*संचालन तथा आभार*
संचालन विकास शैवाल ने किया एवं आभार सचिव मंगल लोढ़ा ने माना।