WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

8 वर्षीय बच्चा लापता, 20 घंटे गुजरने के बाद भी नहीं लगा सुराग, पुलिस पर लापरवाही के आरोप, लोगों ने लगाया जाम

पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद..

876
WhatsApp Image 2023 10 13 At 20.36.04

8 वर्षीय बच्चा लापता, 20 घंटे गुजरने के बाद भी नहीं लगा सुराग, पुलिस पर लापरवाही के आरोप, लोगों ने लगाया जाम

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: छतरपुर जिले के भगवा थाना के सिमरिया तिराहा पर बीती गुरुवार की शाम तकरीबन 4 बजे घर के सामने से एक 8 साल का बच्चा लापता हो गया था जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने उपथाना घुवारा में की गई। लेकिन अब 20 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई एक्सन नहीं लिया और बच्चे का अबतक कोई सुराग नहीं है। जहां अब परिजन पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं।

●लोगों ने लगाया जाम..

जानकारी के मुताबिक कक्षा 3 में पढ़ने वाला 8 साल का रूचित्र लोधी, पिता मुलायम सिंह लोधी निवासी सिमरिया जो गुरुवार की शाम तकरीबन 4 बजे घर के सामने से लापता हो गया था जो अब तक नहीं मिला।

जिसके चलते गुस्साए परिजनों सहित ग्रामीणों ने छतरपुर घुवारा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है। मामले की जानकारी लगाने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और मौजूद है।

WhatsApp Image 2023 10 13 at 20.36.04 1

●परिजनों का आरोप..

फिलहाल परिजनों का आरोप है कि उपथाना प्रभारी घुवारा बीरेंद्र परस्ते की लापरवाही और लचर कार्यशैली के चलते उनके बच्चे का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका। उन्हें डर है कि उनके बच्चे के साथ कहीं कोई अप्रिय घटना न घट जाये जिसके चलते उन्होंने यह जाम लगाया है।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, जीतू (बच्चे के परिजन)-

●पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद..

जहां अब मामले की जानकारी लगने पर बड़ामलहरा SDM, प्रशांत अग्रवाल, तहसीलदार ऋतु सिंघई, बड़ामलहरा SDOP वीरेंद्र बहादुर सिंह, थाना प्रभारी भगवा चौकी घुवारा का भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाईश दे रहे हैं। तो वहीं लोग लिखित में मिलने पर अड़े हुए हैं।