WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ते कदमों को चरितार्थ करती आदिवासी युवती

MSc पास अन्नू कर रही है खुद का व्यवसाय

1054

बड़वानी से सचिन राठौर की रिपोर्ट

बड़वानी: शासकीय या निजी नोकरियों की तलाश में भटकते युवाओं को प्रेरणा देती खबर कहानी है जिले के छोटे से ग्राम वेदपुरी की रहने वाली अन्नू मेहता की जो MSc की पढ़ाई कर रही है।

अन्नू की माने तो उसकी पूर्व में ओटी टेक्नीशियन के पद पर नोकरी लग गई थी लेकिन दूरी होने के कारण परिजनों के कहने पर उसने जॉब छोड़ थी। उसके बाद एम वाई हॉस्पिटल इंदौर में दोबारा ओटी टेक्नीशियन के पद पर दोबारा जॉब लग गई लेकिन फिर छोड़ कर अपने घर आ गई।

अन्नू की माने तो उसे जुनून था कुछ अपना करने का ओर उसने व्यवसाय चुना तीर धनुष का।

देखिये वीडियो-

 

अन्नू ने तीर धनुष बनाकर उन्हें बेचना शुरू किया और इससे होने वाली आय से उसने कड़क नाथ मुर्गी के 300 चूजे खरीद कर इस व्यापार को भी बढ़ाया।

देखिये वीडियो-

 

इस दौरान उसके पिता की मृत्यु हो गई और घर की जिम्मेदारी ने उसे ओर अधिक घेर लिया। अन्नू के 6 भाई बहन है। अब उनकी जिम्मेदारी भी अन्नू के ऊपर ही आ गई।

अन्नू कहती है उसके द्वारा किये जा रहे कार्य से जंहा संस्कृति भी बची हुई है वही अच्छी आय भी हो रही है।

अन्नू कहती है की आज उसके द्वारा बनाये गए तीर धनुष दूर दूर तक जा रहे है। साथ ही कड़क नाथ की भी अच्छी बिक्री है और वो अपने व्यापार से खुश है।

देखिए वीडियो: क्या कह रही हैं, अन्नू मेहता (युवती)-