WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CM : हमें तीसरी लहर को आने से रोकना होगा

प्रदेश के नाम संदेश में कोरोना से सुरक्षा की अपील

984
Strict Action by CM Shivraj

Bhopal : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शाम प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों पर जनता को सचेत करते हुए संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोज कोरोना पॉजिटिव केस मिल रहे हैं।

भोपाल में आज 14 केस आए। ऐसे केस लगातार बढ़ते और फैलते हैं। अफ्रीका में आए नए वैरिएंट से खतरा बढ़ा है।

तीसरी लहर को आने से रोकने के लिए सावधानी बहुत जरुरी है। हमको सावधान रहना होगा, तभी कोरोना पर रोक संभव है। सरकार सतर्क और सचेत है लेकिन, आपको भी सरकार का साथ देना होगा।

मुख्यमंत्री कहा कि हमें तीसरी लहर को आने से रोकना होगा। पर ये तभी संभव है जब हम मास्क जरूर लगाएं, भीड़ से बचें और कोविड के टीके जरूर लगाएं।

जरुरत पड़ने पर कोविड के टेस्ट भी करवाएं, उसी से मालूम पड़ेगा कि कौन पॉजिटिव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वेक्सीन का सेकंड डोज जरूर लगवाएं।

मैं सभी धर्मगुरुओं से, नौजवानों से, आम लोगों से अपील करता हूँ कि कोरोना के प्रति जागरूकता बढ़ाएं। हमने स्कूलों में फिर स्टूडेंट्स की 50% क्षमता लागू कर दी है, वो भी परिजनों की इजाजत से। हम सुरक्षा से बचाव कर सकते हैं,वही हमें बचाएगी।

मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि मैं कल यानी 1 दिसम्बर को क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी के साथ बैठक करूँगा। उनसे कहूंगा कि वे लोगों को जागरूक करें और सावधानी बढ़ाएं।