WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Returned From AAP to Congress : ‘आप’ प्रत्याशी फिर कांग्रेस में शामिल, कांग्रेस को समर्थन की घोषणा!

टिकट नहीं मिलने से नाराज़ विवेक यादव ने थामा था 'आप' का दामन!

914
WhatsApp Image 2023 10 26 At 8.43.36 AM

Returned From AAP to Congress : ‘आप’ प्रत्याशी फिर कांग्रेस में शामिल, कांग्रेस को समर्थन की घोषणा!

उज्जैन मुकेश भीष्म की रिपोर्ट

Ujjain : उज्जैन (उत्तर) विधानसभा से कांग्रेस से उम्मीदवारी जता रहे विवेक यादव टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर ‘आप’ में शामिल हो गए थे।उज्जैन (उत्तर) से ‘आप’ ने उन्हें प्रत्याशी बनाया था, जिसका नुकसान कांग्रेस को आगामी चुनाव में उठाना पड़ सकता था। इसलिए अब कांग्रेस आलाकमान ने डैमेज कंट्रोल करते हुए कमलनाथ दिग्विजय सिंह और प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सूरजेवाला ने मनाया।

उज्जैन (उत्तर) विधानसभा से उम्मीदवारी जता रहे विवेक यादव टिकट नहीं मिलने से उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया था।जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह ने फोन पर चर्चा करने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश सहप्रभारी कुलदीप इंदौरा से गत शुक्रवार को विवेक यादव से मिलने उनके निवास पर आए थे। वे उन्हें अपने साथ लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के पास गए जहां कमलनाथ द्वारा विवेक यादव को पार्टी हित में काम करने और पुनः पार्टी में लाने के लिए कहा।

वही प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी और अखिल भारतीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने विवेक यादव के साथ एक वीडियो भी जारी किया तथा कांग्रेस का कार्यकर्ता और छोटा भाई बताया। विवेक यादव ने कहा कि टिकट नहीं मिलने से नाराज जरूर था। किंतु, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लगातार संपर्क में थे। कमलनाथजी और दिग्विजय सिंहजी ने 15 तारीख को ही मुझ से फोन पर बात की थी। फिर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष और जिले की प्रभारी शोभा ओझा और जिला अध्यक्ष मुझसे मिलने आए थे।

पुनः कमलनाथजी के निर्देश पर कुलदीप इंदौरा ने घर आकर मुझे अधिकार पूर्वक पार्टी में काम करने की बात कही और साथ लेकर कमलनाथ जी के बंगले पर गए जहां कमलनाथ जी से चर्चा उपरांत रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मुझे बुलाया और मेरे साथ चर्चा करके एक वीडियो भी जारी किया है। मुझे कांग्रेस पार्टी द्वारा जो भी काम दिया जाएगा वह मैं करूंगा। कुलदीप इंदौरा ने कहा कि विवेक यादव हमारे परिवार के हैं हम इन्हें ऐसे नहीं जाने दे सकते यह यही थे और यही रहेंगे और कांग्रेस को विजयश्री दिलाएंगे।

विवेक यादव एक बार फिर कांग्रेस के हो गए और उन्होंने प्रत्याशी माया त्रिवेदी के पक्ष में काम करने का मन बना लिया है। वहीं आप पार्टी की और से उज्जैन (उत्तर) के प्रत्याशी विवेक यादव के वापस कांग्रेस में जाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यादव नाराज होकर आम आदमी पार्टी में चले गए थे। और पार्टी ने उन्हें उज्जैन का उम्मीदवार भी बनाया था। लेकिन, एक बार फिर विवेक ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उनके कांग्रेस में आने से अब भाजपा प्रत्याशी अनिल जैन की मुसीबतें बढ़ सकती है। अब तक माना जा रहा था की विवेक यादव के चुनाव लड़ने से कांग्रेस को सीधा नुकसान होगा। लेकिन, अब समीकरण बदले तो विवेक के कांग्रेस में दोबारा आने से कांग्रेस को फायदा मिलेगा।