WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Shooting in US : अमेरिकी शहर लेविस्टन में गोलीबारी में 22 की मौत!

870

Shooting in US : अमेरिकी शहर लेविस्टन में गोलीबारी में 22 की मौत!

50 से ज्यादा लोग घायल हुए, संदिग्ध हमलावर की तलाश!

Levisten (Maine) : अमेरिकी राज्य मेन के लेविस्टन शहर में बुधवार देर रात सामूहिक गोलीबारी की घटना में 22 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 50 से ज्यादा लोग घायल भी हुए। घटना के बाद से संदिग्ध हमलावर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। सुरक्षा अधिकारियों ने राइफल के साथ संदिग्ध हमलावर की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। अपील की गई है कि संदिग्ध की पहचान में जनता मदद करे।
अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन को इस घटना के बारे में जानकारी दी गई है। पिछले साल मई 2022 के बाद से यह अब तक का सबसे जघन्य सामूहिक गोलीबारी है। पिछले साल मई में टेक्सास के एक स्कूल में गोलीबारी के दौरान 19 बच्चों के साथ दो शिक्षकों की मौत हो गई थी।
लेविस्टन में मेडिकल सेंटर ने एक बयान में कहा कि गोलीबारी की घटना में बड़े पैमाने पर लोग हताहत हुए, जिनका इलाज किया जा रहा है। घायलों को लेने के लिए क्षेत्र के अस्पतालों के साथ समन्वय किया जा रहा है। एंड्रोस्कॉगिन काउंटी शेरिफ के कार्यालय से जो दो तस्वीरें शेयर किया गया है, उसमें संदिग्ध राइफल के साथ फायरिंग की स्थिति में था। काउंटी शेरिफ ने संदिग्ध की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से मदद मांगी है।
मेन स्टेट पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक सक्रिय शूटर के बारे में चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि हमने लोगों को उनके स्थानों पर ही रहने के लिए कहा है। कानून प्रवर्तन विभिन्न इलाकों में छानबीन कर रहे हैं।
पुलिस लेविस्टन में स्कीमेंजीज बार एंड ग्रिल रेस्तरां और स्पेयरटाइम रिक्रिएशन में सामूहिक गोलीबारी की घटना के संबंध में व्यक्ति रॉबर्ट कार्ड का पता लगाने का प्रयास कर रही है। लेविस्टन पुलिस ने कहा कि वे दो सक्रिय शूटरों के जगहों पर छानबीन कर कर रहे हैं।