WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

कृषि मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस को बताया नकली गांधी, कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को नही किया साकार

1015
WhatsApp Image 2021 12 04 At 5.05.42 AM 696x402

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

कृषि और जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल के निशाने पर कांग्रेस, कांग्रेस को बताया नकली गांधी, 60 साल में नकली गाँधियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को नहीं किया साकार

खरगोन: खरगोन पहुंचे प्रदेश के कृषि और जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस को बताया नकली गांधी। एक बार फिर मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मंत्री कमल पटेल ने सवाल उठाया की नेहरू जी की लड़की इंदिरा गांधी, फिरोज गांधी कहा से हो गए गांधी। 60 साल में नकली गाँधियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को साकार नहीं किया है।

अगर गांधी जी के सपने को साकार किया है तो स्वर्गीय अटल जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम शिवराजसिंह ने किया है। प्रभारी मंत्री कमल पटेल आज नगर पालिका के पीएम आवास योजनाओं के 912 हितग्राहियो को द्वितीय और तृतीय क़िस्त की 6 करोड़ 60 लाख 50 हजार रुपये की राशि खाते में डालने के लिए पहुॅचे थे।

इस दौरान मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस को जमकर आड़े हाथ लिया। मंत्री कमल पटेल का कहना था कि आजादी दिलाने का साफा नेहरू परिवार ने बांध लिया। आजादी के लिए बलिदान देने वालों को भुला दिया गया।

अब टंट्या मामा की गौरव यात्रा सहित क्रांतिकारियों को और आजादी के वीरों को भाजपा की नरेन्द्र मोदी और शिवराजसिंह सरकार याद कर रही है। इस दौरान शायरना अंदाज में मंत्री पटेल बोले की उनकी समाधि पर दिए भी नहीं  जले जो देश के लिए कुर्बान हुए थे। मकबरे उनके जगमगाए जिन्होंने शहीदों के कफन बेचे थे।

पीएम आवास योजना के 912 हितग्राहियों के खाते में राशि आहरण कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री बालकृष्ण पाटीदार, विधायक रवि जोशी, सांसद प्रतिनिधि कल्याण अग्रवाल और पूर्व विधायक बाबूलाल महाजन सहित मंच पर कलेक्टर अनुग्रह पी और एसपी सिद्धार्थ चौधरी मौजूद थे।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, कमल पटेल (मंत्री)-