WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Killer Arrested : दोहरे हत्याकांड का फरार हत्यारा बेटा गोवा से पकड़ाया!

दोनों बहनों और पिता से परेशान था, इसलिए उनकी हत्या कर दी!

946
WhatsApp Image 2023 11 27 At 17.18.45

Killer Arrested : दोहरे हत्याकांड का फरार हत्यारा बेटा गोवा से पकड़ाया!

Indore : पिछले दिनों हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी को इंदौर पुलिस ने गोआ से गिरफ्तार किया है। 8 नवंबर को मानसिक रोगी पुलिंद धमांदे ने अपने पिता रिटायर्ड बैंक अधिकारी केके धामंदे और बहन रमा की मूसल मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी ने अपने पिता और तीनों बहनो से प्रताड़ित होकर इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था।

यह घटना 8 नवंबर को संयोगितागंज थाना क्षेत्र के वसुदैव कुंटुंबकम अपार्टमेंट संवाद नगर की है। यहां रहने वाले 76 साल के पिता किशोर धामंदे और बहन रमा अरोरा की पुलिंद धामंधे ने मूसल से हमला कर हत्या की थी। दोनों के शव 8 नवंबर को फ्लैट में मिले थे। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी पुलिस फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस की दो टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की थी।

WhatsApp Image 2023 11 27 at 17.18.47

आरोपी हत्या करने के बाद अपने पिता का एटीएम कार्ड भी साथ ले गया था। पुलिस को उसके बैंक ट्रांजेक्शन से उसकी अलग-अलग लोकेशन मिल रही थी। पुलिस को पहले आरोपी की लोकेशन गुजरात के वडोदरा की मिली। जब एक टीम वहां पहुंची, तो आरोपी वहां से निकल चुका था। फिर दूसरी लोकेश गोवा की मिली, जहां से उसने एटीएम से पैसे निकाले थे और गोवा की एक होटल में रूम लेकर फरारी काट रहा था।

पुलिस को आरोपी की लोकेशन मिलते ही इंदौर पुलिस एक टीम गोवा पहुंची वह गोवा पुलिस की मदद से उसे तलाशा गया। लेकिन, जिस होटल में आरोपी रुका था पैसे ख़त्म हो जाने की वजह से उसे होटल का रूम ख़ाली करना पड़ा और कई दिनों तक उसने गोवा के बीच पर फरारी काटी। आखिरी में सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बतया की पिता और तीनों बहनें उसे मानसिक रोगी बोलकर प्रताड़ित करती थी, जिसे वो परेशान हो गया था। उसी के चलते उसने इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया।