WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

41 Workers Rescued Safely : सभी 41 मजदूरों को सुरंग से सुरक्षित बाहर निकाला!

पहियों वाले स्ट्रेचर से खींचकर निकाला, हॉस्पिटल भेजा गया!

1680
WhatsApp Image 2023 11 28 At 21.23.54

41 Workers Rescued Safely : सभी 41 मजदूरों को सुरंग से सुरक्षित बाहर निकाला!

Uttarkashi : सिल्कयारा की निर्माणाधीन सुरंग में पिछले 17 दिनों से फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया। कई दिनों तक चले बचाव अभियान के बाद अब मज़दूर सुरंग से बाहर निकाल लिए गए।

जानकारी के मुताबिक़ शुरू में पांच मज़दूर बाहर निकाले गए। सभी को एम्बुलेंस के ज़रिए सीधा चिन्यालीसौड़ के स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। डॉक्टर्स की निगरानी में उनका यहां इलाज किया जाएगा। इससे पहले ज़ोजिला टनल प्रोजेक्ट के प्रमुख हरपाल सिंह ने बताया था कि ‘सफलता मिल गई, मजदूर नज़र आ रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक ढंग से हुआ तो आप आधे घंटे के अंदर पहले मजदूर को सुरंग से बाहर निकलते हुए देखेंगे।

मजदूरों को स्ट्रेचर पर लिटाकर पाइपों के ज़रिए बाहर लाया जा रहा है। इन स्ट्रेचरों के नीचे पहिए लगे हुए हैं, ताकि उसे पाइप के अंदर से आसानी से खींचा जा सके। ये हादसा आज से लगभग 17 दिन पहले दिवाली के दिन हुआ था। उस वक़्त ये मजदूर इसी सुरंग में काम कर रहे थे। सुरंग धंसने के साथ ही मजदूर 70 मीटर लंबी मलबे की दीवार के पीछे धंस गए। इसके बाद धीरे-धीरे मलबे को हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई। इस प्रक्रिया में राष्ट्रीय के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की मदद ली गई है।

टनल से बाहर आने के बाद मजदूरों ने रेस्क्यू टीम को शुक्रिया कहा। टनल से सबसे पहले विजय नाम का मजदूर बाहर आया था। जैसे ही विजय बाहर आया, टनल के बाहर तालियां बजने लगीं। सभी के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। मजदूरों के परिजनों की आंखों से आंसू निकलने लगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने जब मजदूर विजय से मुलाकात की तो उनके चेहरे पर भी खुशी साफ झलक रही थी। लगा कोई जंग जीत ली हो। अब सभी 41 मजदूर सुरंग से बाहर आ चुके हैं।