WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Sendhwa MP: ऑटो डील संचालक पर अज्ञात व्यक्ति ने चलाई गोली

1193
Firing on Durga Puja

बड़वानी से सचिन राठौर की रिपोर्ट

बड़वानी: सेंधवा निवाली रोड स्थित श्रीजी ऑटो डील संचालक को शोरूम के पास ही अज्ञात ने मारी गोली,सिविल अस्पताल से किया रेफर,पुलिस जुटी जांच में

सेंधवा शहर के मोटी बाघ क्षेत्र में जला राम मन्दिर के सामने रहने वाले ऑटो डील संचालक पर रात निवाली रोड स्थित शोरूम के पास अज्ञात ने गोली मारी जो उसकी गर्दन को छू कर निकल गई। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। ऑटो डील संचालक की हालत ठीक है। इलाज के बाद रेफर किया गया है। घटना रविवार रात की है।

जला राम मन्दिर के सामने की गली में रहने वाले श्रीजी ऑटो डील संचालक सीतल निवाली रोड पर साई मन्दिर के सामने स्थित दुकान बंद कर पास की गली में टॉयलेट कर रहे थे। इस दौरान उन पर किसी ने गोली चला दी। सीतल ने चिल्लाया तो गोली मारने वाला युवक भाग निकला। इसके बाद रोड पर आकर परिचितो को घटना बताई। परिचितो ने सिविल अस्पताल लेकर आये जहाँ उनका डॉक्टर ने इलाज किया।

इलाज के बाद एक्सरे किया गोली। ऑटो दिल संचालन को छू कर निकल गई। निकल कर थुठि में फस गई जिससे ऑपरेशन से निकला जाएगा।

Also Read: Omicron Variant : कोरोना से कम घातक है ओमिक्रोन वेरिएंट 

इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है एक्सरे कराने ओर एम्बुलेंस तक वह युवक पैदल चल कर गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजन युवक को महाराष्ट्र धुलिया लेकर गए है। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दे पुलिस बल के साथ पहुचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।