WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Protem speaker list for 16th Rajasthan Assembly: विधान सभा सचिवालय ने राज्यपाल को 10 नामों की सूची राज भवन भेजी

सूची में सबसे अधिक अनुभवी विधायक कालीचरण सराफ के साथ अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे आदि के नाम भी शामिल

1904
WhatsApp Image 2023 12 11 At 14.26.17

Protem speaker list for 16th Rajasthan Assembly: विधान सभा सचिवालय ने राज्यपाल को 10 नामों की सूची राज भवन भेजी

गोपेंद्र नाथ भट्ट की रिपोर्ट

जयपुर: राजस्थान में 16वीं विधानसभा के लिए नए मुख्यमंत्री के चयन के बाद विधानसभा का सत्र बुलाया जाएगा। इसमें सभी नए विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए राज्यपाल कलराज मिश्र की ओर से प्रोटेम स्पीकर तय किया जाएगा।प्रोटेम स्पीकर को राज्यपाल शपथ दिलाएंगे।

प्रोटेम स्पीकर ही सभी निर्वाचित सदस्यों को विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ दिलाएंगे। राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रोटेम स्पीकर तय करने के लिए सदन के सबसे अधिक अनुभवी विधायकों के नाम मांगे थे। विधानसभा सचिन महावीर प्रसाद शर्मा ने 10 नामों की सूची राज भवन सचिवालय को भेज दी है।

विधानसभा सचिव शर्मा ने बताया कि विधानसभा में सबसे अधिक अनुभवी नामों के आधार पर प्राथमिकता से नाम भेजे गए हैं। इनमें सबसे अधिक अनुभवी विधायक कालीचरण सराफ का नाम सबसे ऊपर है। उनके बाद दयाराम परमार, अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे, श्रवण कुमार, प्रतापसिंह सिंघवी, राजेंद्र पारीक, वासुदेव देवनानी, पुष्पेंद्र राणावत आदि के नाम शामिल हैं। इन नामों से राज्यपाल कलराज मिश्रा एक नाम को प्रोटेम स्पीकर के लिए घोषित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल कलराज मिश्र ने 4 दिसंबर को राजस्थान विधानसभा के कार्यकाल को भंग करने की अधिसूचना जारी कर दी थी। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के मतगणना परिणामों में भाजपा 115 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।