WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Found Corona Infected : शहर में फिर कोरोना संक्रमित मिला, 15 दिन छुपाया गया!

शहर में अभी तक 2 लाख से ज्यादा मरीज मिले, 1472 लोगों की मौत

727
WhatsApp Image 2023 12 11 At 15.20.45

Found Corona Infected : शहर में फिर कोरोना संक्रमित मिला, 15 दिन छुपाया गया!

Indore : लंबे समय से इंदौर सहित प्रदेश में कहीं भी कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला। इससे लग रहा था कि अब प्रदेश पूरी तरह कोरोना मुक्त हो गया। लेकिन, हाल ही में इंदौर में कोरोना का एक नया मरीज सामने आया। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। क्योंकि, करीब एक साल बाद ऐसा कोई मरीज मिला है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अक्टूबर में भी एक बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्होंने बताया कि 75 साल के संक्रमित 24 नवंबर को कोविड पॉजिटिव मिले। यह संक्रमित हरदा का रहने वाला है और यहां किसी काम से आया था। इस दौरान उन्होंने सर्दी-खांसी हो गई, तो वे निजी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने गए।

डॉक्टरों ने वहां जांच की तो पता चला कि वे कोरोना संक्रमित है। इसके बाद वे होम आइसोलेशन में रहे और अब बिल्कुल ठीक है। स्वास्थ्य विभाग को कोरोना पॉजिटिव मरीज की जानकारी पहले से ही मिल गई थी, लेकिन उन्होंने 15 दिनों से इसे किसी को नहीं बताया। जब बात बाहर आई तो स्वीकार किया कि एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला था।

दो लाख से अधिक मरीज मिले

इंदौर में कोरोना के शुरुआती दिनों से ही मरीज मिलना शुरू हो गए थे। अब तक इंदौर में 2,12,861 कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें से 1472 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। वहीं 211389 मरीज स्वस्थ हो चुके।

प्रोटोकॉल का पालन नहीं

कोरोना के समय इंदौर में इतनी जान जाने के बाद भी अभी भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा किसी प्रोटोकाल का कोई पालन नहीं करवाया जा रहा। शहर में बिना मास्क के फिर से लोग सड़कों पर घूमने लगे हैं। भीड़ भी शहर के लगभग सभी इलाकों में देखने को मिल रही है। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब संक्रमण को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। हालांकि अभी भी अपराधियों की और विदेश जाने वाले लोगों का कोविड टेस्ट किया जा रहा है।

नोडल अधिकारी डॉ अमित मालाकर ने बताया कि कोरोना का एक मरीज 24 नवंबर को मिला था, जो होम आइसोलेशन के बाद अब बिल्कुल स्वस्थ है। निजी अस्पताल में सर्दी-खांसी होने पर जांच करवाने गया था, इसी दौरान पॉजिटिव पाया गया।