WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

Bhopal MP: वुशू मार्शल आर्ट की राष्ट्रीय चैंपियनशिप का गृह मंत्री ने किया शुभारंभ

1146
WhatsApp Image 2021 12 06 At 6.13.34 AM 696x517

Bhopal MP: 30वीं राष्ट्रीय सीनियर वुशू चैम्पियनशिप का आज मध्य प्रदेश के गृह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा ने मध्य प्रदेश पुलिस एकेडमी, भौरी , भोपाल के प्रांगण में एक रंगारंग कार्यक्रम में शुभारंभ किया।

अपने उद्बोधन में श्री नरोत्तम मिश्रा ने मार्शल आर्ट को बढ़ावा देने और विशेष रूप से महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए इसके प्रयोग को प्रोत्साहन देने की बात कही।उन्होंने वुशू खेल के आधार पर पुलिस विभाग में भर्ती में प्राथमिकता देने के लिए भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर वुशू नेशनल फेडरेशन के अध्यक्ष श्री भूपिंदर बाजवा भी उपस्थित थे।

इस प्रतियोगिता में लगभग 1200 खिलाड़ी और खेल अधिकारी भाग ले रहे हैं। मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में यह विशालतम जनसमूह में से एक है। इस प्रतियोगिता में कुल 44 इकाइयों से टीमें आयी हैं जिनमें भारत के सभी राज्य और केंद्र शासित क्षेत्रों के अतिरिक्त आर्मी, एअर फ़ोर्स, बीएसएफ़, आईटीबीपी, एसएसबी तथा पुलिस की टीमें सम्मिलित है। यह भी उल्लेखनीय है कि इसमें लगभग 400 महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं।

खेल की जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश वुशू एसोसिएशन के अध्यक्ष एन त्रिपाठी, पूर्व आईपीएस ने बताया कि वुशू को सभी प्रकार की मार्शल आर्ट की जननी कहा जाता है। इस मार्शल आर्ट के दो भाग होते हैं। सांशू में दो प्रतियोगियों में फाइट होती है जिसमें अनेक मार्शल आर्ट के सभी प्रकार के थ्रो और पंच का प्रयोग किया जा सकता है। यह फुर्ती और शक्ति के संयुक्त उपयोग की विधा है और आत्मरक्षा के लिए सर्वोत्तम है।

वुशू की दूसरी विधा ताउलू है जिसमें एक व्यक्ति निहत्थे अथवा हथियार के साथ प्रदर्शन करता है। इस प्रतियोगिता में 4 अर्जुन अवार्डी, 20 अंतर राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी एवं अनेक एकलव्य और विक्रम अवार्डी भाग ले रहे हैं।मध्यप्रदेश वुशू एसोसिएशन की सचिव सारिका गुप्ता प्रदेश में खेल संगठनों में एकमात्र महिला सचिव हैं और इन्हें विश्वामित्र अवार्ड मिल चुका है।