WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Parents Don’t Trust : ललित के मां-बाप को बेटे की करतूत पर भरोसा नहीं!

ललित के पिता ने कहा 'उनका बेटा आरोपी नहीं, हम कोर्ट जाएंगे!'

1018

Parents Don’t Trust : ललित के मां-बाप को बेटे की करतूत पर भरोसा नहीं!

Darbhanga (Bihar) : संसद में घुसपैठ मामले के मास्टरमाइंड ललित झा के परिवार और निवास का भी खुलासा हुआ। घटना के बाद ललित के पिता कोलकाता से जब अपने गांव पहुंचे, तो ये बात पता चली। बताया गया कि ललित बिहार के दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र के अलिंगर प्रखंड के रामपुर उदय गांव का रहने वाला है।

कोलकाता में ललित झा कोचिंग पढ़ाने का काम करता है। ललित झा के पिता देवानंद झा पुजारी हैं। ललित कोलकाता में बड़ा बाजार के पास रवींद्र सरणी में किराए पर रहता था। ललित की मां मंजुला झा है। अब दरभंगा पुलिस भी हरकत में आई और उसके घर जाकर छानबीन की। ललित झा के पिता देवानंद झा ने कहा कि उनका बेटा आरोपी नहीं है। वो उन्हें आरोपी बनाने के खिलाफ कोर्ट जाएंगे।

ललित झा के माता-पिता पहले कोलकाता में रहते थे लेकिन इन दिनों वो दरभंगा जिले के अपने पैतृक गांव आए हैं। देवानंद झा ने कहा कि मेरा बेटा बहुत बढ़िया लड़का है। वो सबकी मदद करता था। वो बीए पास हुआ तो उसे ईनाम भी मिला था। घटना और उसके गिरफ्तार होने का पता चला है। हम सभी लोग कोलकाता मे रहते हैं। मैं पंडित हूं, हम नहीं मानते हैं कि वो आरोपी है, हम कोर्ट जाएंगे।

ललित झा की मां का कहना है कि हमारा बेटा बहुत अच्छा है। हमे कुछ समझ नहीं आ रहा। हमे इस संबध में हमें कोई जानकारी नहीं थी। वो हमारे बारे में पूछता था कि हम कैसे है कैसे रह रहे हैं। मेरा बेटा आरोपी नहीं है, आप गांव से भी पूछ सकते हैं. मेरा बेटा ऐसा नहीं था।