WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Nehru’s Picture Removed : विधानसभा में आसंदी के पीछे से नेहरू की जगह अंबेडकर की फोटो लगाई!

कांग्रेस गुस्से में, नेहरू के अपमान को लेकर नाराजी व्यक्त की!

1249
WhatsApp Image 2023 12 19 At 8.24.55 AM

Nehru’s Picture Removed : विधानसभा में आसंदी के पीछे से नेहरू की जगह अंबेडकर की फोटो लगाई!

Bhopal : नए मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा फिर विधानसभा में आ गई। लेकिन, सत्र की शुरुआत में सोमवार को सदन में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। आसंदी के पीछे लगी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर को हटा दिया गया। उनके स्थान पर यहां संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को लगा दी गई है।
जवाहरलाल नेहरू की यह फोटो नई विधानसभा की शुरुआत से यहां लगाई गई थी। भाजपा विधायक लंबे से इस बदलाव की मांग उठाते आ रहे थे। विधानसभा सचिवालय ने आखिर इस पर निर्णय लेते हुए यह परिवर्तन किया। फोटो में बदलाव होते ही इस पर सियासत भी शुरू हो गई। सत्ता पक्ष भाजपा ने इस निर्णय का स्वागत किया, वहीं कांग्रेस ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। सदन में अंदर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर को हटाकर संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लगाए जाने पर कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने कहा कि अंबेडकर की तस्वीर लगाई जाने का हम स्वागत करते हैं। लेकिन, पंडित नेहरू की तस्वीर हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

मध्यप्रदेश विधानसभा में सदन में अंदर से पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटाए जाने का विवाद बढ़ रहा है। कांग्रेस अपने नेता नेहरू के अपमान को लेकर नाराज हो गई है। सदन के बाहर कांग्रेस प्रदर्शन करने की बात कर रही है। कांग्रेस के एक नेता का बयान है कि भाजपा ने देश के पहले प्रधानमंत्री का अपमान किया है। यह इतिहास को मिटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मांग उठाई कि विधानसभा में नेहरूजी की तस्वीर उसी जगह लगाई जाए जहां पहले लगी थी।

ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस के विधायक तस्वीर को वहीं लगाएंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नेहरू का अपमान भाजपा को भारी पड़ेगा।