WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Vijay Shah’s Jungle Party : विजय शाह अभी वन मंत्री नहीं, पर ‘जंगल पार्टी’ में जलवा वही दिखा!

देखिए : दो VDO जिनके बारे में चर्चा है कि वे विजय शाह ने खुद बनाए!

1959
WhatsApp Image 2023 12 19 At 14.38.20

Vijay Shah’s Jungle Party : विजय शाह अभी वन मंत्री नहीं, पर ‘जंगल पार्टी’ में जलवा वही दिखा!

Bhopal: मध्य प्रदेश में अभी मंत्रिमंडल पूरी तरह नहीं बना और न ऐसी कोई घोषणा हुई है कि पूर्व की शिवराज सरकार में वन मंत्री रहे विजय शाह को फिर वन विभाग सोप जाएगा। लेकिन, विजय शाह की जंगल में मंगल वाली पार्टियां शुरू हो गई। बताते हैं कि उन्होंने सतपुड़ा की पहाड़ियों में वन विभाग के वॉच टावर के पास विभाग के ही कर्मचारियों से अपनी पसंद का नॉनवेज खाना बनवाया। इस पार्टी का वीडियो भी उन्होंने खुद ही बनाया है।

शिवराज सरकार के पूर्व वन मंत्री विजय शाह अपने नए नए कारनामों के कारण हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। उनकी हरकतों से पहले की सरकारें भी कई बार परेशानियों में घिरी हैं। अब ये पूर्व वन मंत्री अपनी इस जंगल पार्टी को लेकर चर्चा में हैं। यह भी कहा जा रहा कि वन मंत्री विजय शाह ने वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर दबाव डालकर सतपुड़ा के घने जंगलों में पार्टी की व्यवस्था करने के आदेश दिए थे।

अधिकारियों ने पूर्व वन मंत्री को बताया जिस स्थान पर पार्टी की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है उस स्थान पर आग जलाना पूर्णत:प्रतिबंधित है। आग फैलने के खतरे के साथ जंगली जानवर भी डर के कारण दूसरे वन क्षेत्रों में पलायन कर सकते है। लेकिन, भाजपा विधायक ने फिर वन मंत्री बनने का हवाला देकर अधिकारियों और कर्मचारियों को डराया धमकाया और पार्टी की व्यवस्था करने को कहा।

भाजपा विधायक की दहशत से वन विभाग ने पार्टी की व्यवस्था की और नॉनवेज के अलावा अन्य व्यवस्था भी कराई गई, जिसके लिए विजय शाह जाने जाते है। बताते हैं कि दोपहर से शुरू हुई पार्टी देर रात तक चली। पूर्व वन मंत्री के दोस्तों ने जंगल में जमकर धमाल भी मचाया।

जो वीडियो वायरल हुए उनके बारे में चर्चा है कि वे विजय शाह ने खुद बनाए हैं। एक वीडियो में उन्होंने सतपुड़ा के जंगल और पहाड़ियों का नजारा दिखाया है। दूसरे वीडियो में पार्टी की तैयारी के साथ वहां तैनात वन विभाग के कर्मचारियों पर भी कैमरा फोकस किया। उनके एक साथी के गले में हाथ डालकर वे पार्टी की तारीफ करते भी दिखाई देते हैं।

 

(ये दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिन्हें यहाँ पोस्ट किया गया है. मीडियावाला इन दोनों वीडियो के सही होने की पुष्टि नहीं करता.)