WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के सांसदगण से की रात्रिभोज पर मुलाकात

प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

1027

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के सांसदगण से की रात्रिभोज पर मुलाकात

दिल्ली: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज प्रदेश के सांसदगण से रात्रिभोज पर प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मध्य प्रदेश भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री द्वय सर्वश्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा, वरिष्ठ सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा एवं श्री हितानंद शर्मा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दलों के लगभग 26 सांसद शामिल हुए।

IMG 20231221 WA0148

कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा के समन्वय, भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रदेश में क्रियान्वयन और भारत सरकार के समक्ष लंबित प्रदेश से जुड़े विषयों पर संसदीय क्षेत्रवार चर्चा हुई।

 

कार्यक्रम की शुरुआत में सांसदों ने मुख्यमंत्री डा. यादव को पुष्पगुच्छ, शाल, शिवलिंग और अन्य उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दी और प्रदेश के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।