WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Flesh Trade : 20 लड़कियों की तलाश में पुलिस टीम सूरत, भोपाल, मुंबई रवाना

देह व्यापार में दो दर्जन लड़कियां लिप्त रही, 4 गिरफ्तार, नेटवर्क तोड़ने में जुटी पुलिस

867
Flesh Trade

 

Indore : विजयनगर क्षेत्र में देह व्यापार में लिप्त चार बांग्लादेशी लड़कियां मिली थी। इनके साथ पांच युवक भी थे। युवकों ने पूछताछ में दो दर्जन लड़कियों के लिप्त होने की बात कही थी। बची 20 लड़कियों की तलाश में पुलिस की टीम एक-दो दिन में सूरत, भोपाल, मुंबई रवाना होगी। विजयनगर थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि करीब एक पखवाड़े पहले देह व्यापार में लिप्त पांच युवक और चार युवतियों को पकड़ा था। मुख्य सरगना विजय दत्त बांग्लादेश का निवासी है, जिससे पूछताछ जारी है।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। इस गोरख धंधे में लिप्त एजेंट खरगोन, पीथमपुर, धामनोद, सूरत, बैंगलोर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, खंडवा, अहमदाबाद, राजगढ़, ठाणे, पूणे, मुंबई, हैदराबाद आदि शहर और जिलों में में हैं। इन एजेंटों के पकड़ाने के बाद बड़ा मामला उजागर हो सकता है। पुलिस की अलग-अलग टीमें एजेंटों की धरपकड़ के लिए एक-दो दिन में रवाना की जाएगी।

6 का नहीं चला पता

देह व्यापार में पिछले दिनों पकड़ाई 9 लड़कियों को पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से बाणगंगा स्थित शेल्टर होम में रखा था। तीन लड़कियों की जानकारी तो पुलिस को लग गई, लेकिन बची हुई 6 लड़कियों की जानकारी नहीं मिल पाई है।

 

मकान, कार्यालय सील होंगे

पुलिस अब उन मकानों व कार्यालयों को सील करेगी, जहां देह व्यापार होता था। मकान मालिकों से लड़कियों के संबंध में जानकार संग्रहित की जा रही है। होटल में भी लड़कियां मिली थी, इसलिए होटल का रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। रिकार्ड नहीं मिलने पर होटल संचालक को मामले में सहआरोपी बनाया जा सकता है।