WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Parle-G picture changed : पारले-जी के पैकेट पर प्यारी बच्ची की जगह इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर की तस्वीर क्यों ?

1462
Parle-G picture changed
Parle-G picture changed

Parle-G picture changed : पारले-जी के पैकेट पर प्यारी बच्ची की जगह इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर की तस्वीर क्यों ?

 

जब भी बिस्किट की बात होती है, तो जेहन में एक दम से जो पहला नाम आता है वो पारले-जी (Parle-G) है, इसके साथ ही बिस्किट के पैकेट पर छपी पारले गर्ल की तस्वीर भी सामने आ जाती है. लेकिन, अब पैकेट से Parle Girl की तस्वीर गायब हो गई है. ये हम नहीं कह रहे बल्कि खुद कंपनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर नई तस्वीर के साथ पैकेट की एक फोटो शेयर की है.पारले-जी के पैकेट पर एक प्यारी सी बच्ची की तस्वीर उपभोक्ताओं के मन में छपी हुई है, लेकिन कंपनी ने पारले गर्ल की जगह एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर की तस्वीर लगाकर इंटरनेट यूजर्स को चौंका दिया है।

parle g

दरअसल पैकेट के कवर पर पारले-जी गर्ल के बजाय एक इंफ्लुएंसर के चेहरे वाली एक पोस्ट शेयर की है। यह मनोरंजक पोस्ट कंटेंट क्रिएटर जेरवान जे बन्शाह के वायरल वीडियो के जवाब में थी, जहां उन्होंने अपने फॉलोअर्स से एक मजेदार सवाल पूछा था। उन्होंने एक वीडियो में पूछा, “अगर आप पारले के मालिक से मिलते हैं, तो क्या आप उन्हें पारले सर, मिस्टर पारले या पारले जी कहकर बुलाते हैं?”

वीडियो क्लिप में बुन्शान अपने चेहरे पर भ्रमित भाव के साथ एक कार में बैठे दिखाई दे रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में अनिल कपूर की फिल्म ‘राम लखन’ का शानदार ‘ऐ जी ऊ जी’ ट्रैक बज रहा है। तीन दिन पहले साझा किया गया यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर्स से गुदगुदाने वाली प्रतिक्रियाओं के साथ वायरल हो गया।

वीडियो ने पारले-जी का भी ध्यान खींचा और बिस्किट निर्माता भी एक मजाकिया कमेंट के साथ मनोरंजन में शामिल हो गया। पारले-जी ने अपने ऑफिशियल अकाउंट ने कमेंट की, “बुन्शाह जी, आप हमें ओजी कह सकते हैं।”

बाद में पारले-जी ने बिस्किट रैपर पर प्रतिष्ठित लड़की के बजाय मिस्टर बुन्शाह की मुस्कुराती हुई तस्वीर भी पोस्ट कर दिया। कैप्शन में लिखा है, “जब आप यह सोच रहे हैं कि पारले-जी के मालिक को क्या कहा जाए, तो आप एक कप चाय के साथ आनंद लेने के लिए हमें अपना पसंदीदा बिस्किट कह सकते हैं। क्या कहते हैं @बुन्शाह जी।” इस भाव से प्रसन्न होकर बुन्शाह ने पोस्ट का जवाब देते हुए बताया कि बचपन में उन्हें पारले-जी बिस्कुट कितना पसंद था।

https://www.instagram.com/bunshah/?utm_source=ig_embed&ig_rid=0f287e25-b2be-4adf-89c1-9e166bd4d216