WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

RSS से 4 लोगों की CM के यहां होगी तैनाती,एक की हुई, 3 और हो सकते हैं नियुक्त

सत्ता और संगठन के बीच करेंगे समन्वय का काम

3138
शंकराचार्य

RSS से 4 लोगों की CM के यहां होगी तैनाती,एक की हुई, 3 और हो सकते हैं नियुक्त

भोपाल: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने कुछ लोगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ जोड़ रहा है। इसके चलते संघ की ओर से एक नियुक्ति कर दी गई,जबकि अभी दो से तीन और लोगों को यहां पर भेजा जा सकता है। ये लोग संघ, सत्ता और संगठन के बीच में समन्वय का न सिर्फ काम करेंगे, बल्कि संघ इस सरकार से जो जनहित के काम करवाना चाहता है, उसे भी ये लोग देखेंगे।

सूत्रों की मानी जाए तो संघ अपने यहां से तीन से चार लोगों को मुख्यमंत्री के यहां पर तैनात करने जा रहा है। इसमें एक नियुक्ति कर दी गई है। जबकि अभी कुछ और नियुक्तियों होना बाकी है। पूर्व में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के यहां पर भी चार लोगों को संघ ने नियुक्त किया था। जिसमें लक्ष्मण मरकाम अनुसूचित जनजाति से जुड़े हुए काम-काम देखते थे। वहीं मनीष पांडे भी यहां पर नियुक्त थे। वे अन्य काम देखते थे। इसी तरह यहां पर लोकेश शर्मा भी रखे गए थे। ये सभी मिलकर संघ, सत्ता और संगठन के बीच में ब्रिज का काम करते थे।

पूर्व की सरकार की ही तरह इस सरकार में भी ऐसा ही होने जा रहा है। संघ की ओर से लोकेश शर्मा को नियुक्त कर दिया गया है। नए साल में यहां पर और नियुक्ति होने की संभावना है। इन सभी के बीच काम-काज भी बांटे जाएंगे।