WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

अवैध हथियारों पर धार पुलिस का शिकंजा,एक साल में दर्ज किए 193 मामले,200 से ज्यादा गिरफ्तार

875

अवैध हथियारों पर धार पुलिस का शिकंजा,एक साल में दर्ज किए 193 मामले,200 से ज्यादा गिरफ्तार

भोपाल: धार पुलिस ने अवैध हथियारों पर इस साल जमकर शिकंजा कसा है। पिछले वर्ष 2022 के मुकाबले में इस तरह के मामलों को दर्ज करने और एक्शन लेने में इस बार यहां की पुलिस ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। वर्ष 2022 की तुलना में चार गुना ज्यादा आरोपियों को इस साल सलाखों के पीछे पहुंचाने में पुलिस ने सफलता पाई है।

एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में अवैध हथियारों को लेकर 38 मामले दर्ज किए थे। इन अपराधों में 53 आरोपियों को गिरफ्तार कर 134 आर्म्स बरामद किए गए थे। इस साल इस कार्यवाही को तेज किया गया। जिसमें कई बड़ी कार्यवाही भी की गई। विशेष अभियान भी चलाया गया। इसके बाद अब तक 193 प्रकरण दर्ज किए गए और 204 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 568 अवैध हथियारों को जब्त किया गया। इनकी अवैध हथियारों की कीमत 62 लाख 48 हजार 100 रुपए के है।

बड़ी गैंग की पकड़ी
इस दौरान पुलिस ने अवैध हथियारों का काम करने वाली बड़ी गैंग की भी कमर तोड़ दी। यहां की एक गैंग के सरगना ईश्वर सिंह और उसके दो साथी तखदीर सिंह और जतन सिंह को न सिर्फ गिरफ्तार किया। बल्कि उन पर एनएसए के तहत एक्शन भी लिया गया। इस गैंग के लेनदेन को लेकर ईडी को भी पत्र लिखा गया है।

कब-कब हुई बड़ी कार्यवाही
29 अगस्त को पुलिस ने 51 अवैध देसी कट्टे, दो देशी पिस्टल पकड़े थे। इसके बाद 26 सितम्बर को दूसरी बड़ी 158 देशी पिस्टल और कट्टे, 17 जिंदा कारतूस पकड़े थे। इसके बाद एक नवम्बर को भी 17 अवैध हथियार पकड़े। इस तरह से पूरे साल लगातार यह कार्यवाही चलती रही।