WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

1981 Batch IAS Officer Resigned: सरकार करती बर्खास्त उससे पहले ही विवेक ढांड ने छत्‍तीसगढ़ नवाचार आयोग के अध्‍यक्ष पद से इस्तीफा दिया!

छत्तीसगढ़ सरकार में पूर्व मुख्य सचिव रहे विवेक भाजपा के टारगेट पर थे!

1141
WhatsApp Image 2024 01 05 At 19.11.14

1981 Batch IAS Officer Resigned: सरकार करती बर्खास्त उससे पहले ही विवेक ढांड ने छत्‍तीसगढ़ नवाचार आयोग के अध्‍यक्ष पद से इस्तीफा दिया!

रायपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1981 बैच के अधिकारी विवेक डांड ने छत्‍तीसगढ़ नवाचार आयोग के अध्‍यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

छत्‍तीसगढ़ में सत्‍ता परिवर्तन के साथ बदले सियासी और प्रशासनिक समीकरण के बीच पूर्व मुख्‍य सचिव विवेक ढांड ने आज इस्‍तीफा दे दिया है। ढांड को राज्‍य की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने मार्च 2023 में छत्‍तीसगढ़ नवाचार आयोग का अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया था।

सूत्रों के अनुसार विष्‍णुदेव साय सरकार उन्‍हें बर्खास्‍त करने की तैयारी में थी। इसकी भनक लगते ही ढांड ने आज अपने पद से त्‍याग पत्र दे दिया।पूर्व मुख्‍य सचिव ढांड ने मुख्‍य सचिव अमिताभ जैन को आज अपना इस्‍तीफा भेजा है, जिसमें उन्‍होंने व्‍यक्गित कारणों से पद छोड़ने की बात कही है।

बता दें कि 1981 बैच के IAS ढांड को 1 मार्च को 2014 को राज्‍य का मुख्‍य सचिव बनाया गया था, तब प्रदेश में डॉ. रमन सिंह की नेतृत्‍व वाली भाजपा सरकार थी। ढांड मार्च 2018 में सेवानिवृत्‍त होने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही तत्‍कालीन भाजपा सरकार ने जनवरी 2018 में उन्‍हें नवगठित रियल एस्टेट नियामक आयोग (रेरा) का अध्यक्ष बना दिया। 2023 में रेरा में ढांड का कार्यकाल खत्‍म हुआ तब प्रदेश में भूपेश बघेल के नेतृत्‍व वाली कांग्रेस सरकार थी। ढांड मूल रुप से रायपुर के ही हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की सरकार में उनकी अच्‍छी दखल थी। ऐसे में सरकार ने फरवरी 2023 में उन्‍हें नवगठित नवाचार आयोग का अध्‍यक्ष बना दिया। ढांड अभी तक उस पद पर बने हुए थे।

बताया जा रहा है कि सत्‍ता परिवर्तन के साथ ही नवाचार आयोग के गठन और कामकाज पर सवाल उठने लगे।

सूत्रों के अनुसार विष्‍णुदेव साय सरकार नवाचार आयोग और इस आयोग के अध्‍यक्ष के रुप में ढांड के कामकाज से संतुष्‍ट नहीं है। समीक्षा में सरकार ने पाया कि इस आयोग का कोई औचित्‍य ही नहीं है। ऐसे में सरकार ढांड को बर्खास्‍त करने की तैयारी में थी। आज शाम को ही ढांड की बर्खास्‍तगी का आदेश जारी होने वाला था। इस बीच पूर्व नौकरशाह ढांड को सरकार की इस कार्यवाही की भनक लग गई, इसी कारण उन्‍होंने पद से त्‍याग पत्र दे दिया। बता दें कि चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जो आरोप पत्र जारी किया था उसमें ढांड का नाम भी था। यानी ढांड भाजपा के टारगेट में थे।