WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

प्रदेश महिला कांग्रेस एमपी की जगह यूपी में होगी सक्रिय, 15 सितम्बर को दिल्ली में बैठक, मिलेगी उत्तर प्रदेश चुनाव की जिम्मेदारी

2352

Madhya Pradesh Women’s Congress will active in UP

भोपाल: प्रदेश महिला कांग्रेस आगामी कुछ महीनों में मध्य प्रदेश से ज्यादा उत्तर प्रदेश में सक्रिय दिखाई दे सकती है। दरअसल उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरूआत में विधानसभा के चुनाव होना है। महिला कांग्रेस चुनाव तक अपनी पूरी ताकत उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में लगाने की तैयारी में हैं।

इस संबंध में महिला कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक 15 सितम्बर को दिल्ली में होने जा रही है। खास बात यह है कि इस बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। बैठक पूरी तरह से अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर होगी। जिसमें प्रदेश महिला कांग्रेस की ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश भेजे जाने की बात हो सकती है। जबकि कुछ को उत्तराखंड और गोवा भी भेजा जा सकता है। इन सभी महिलाओं को चुनाव तक यहां पर लगातार काम करना होगा। प्रदेश महिला कांग्रेस को उत्तर प्रदेश के एक बड़े हिस्से की जिम्मेदारी दी जा सकती है। जहां पर यह टीम घर-घर तक पहुंच कर पार्टी का वोट बैंक बढ़ाने का काम करेगी।

महिलाओं पर अपनी तरफ करने के प्रयास

कांग्रेस उत्तर प्रदेश के चुनाव में सभी राज्यों की महिलाओं को चुनाव पूर्व की तैयारियों में उतारने की तैयारी में हैं। दरअसल यह माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में महिला वोट बैंक भाजपा के साथ हैं, ऐसे में भाजपा के इस वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए चुनाव के कुछ महीनों पूर्व से ही महिला कांग्रेस को यह पर सक्रिय किया जा रहा है।