WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

ED in Action : दिल्ली, कोलकाता, रायपुर और पुणे में ED की छापेमारी, विपक्ष हमलावर!

एनसीपी प्रमुख शरद पवार के पोते की कंपनी को भी ED ने घेरा!

834

ED in Action : दिल्ली, कोलकाता, रायपुर और पुणे में ED की छापेमारी, विपक्ष हमलावर!

New Delhi : पिछले 48 घंटों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली से हरियाणा, कोलकाता, रायपुर और पुणे तक छापेमारी की। इससे हड़कंप मचा हुआ है। कहीं, अलमारियों में करोड़ों रुपए की गड्डियां और सोना व हथियार मिले, तो कहीं अहम दस्तावेज बरामद हुए। ईडी की टीम पर हमला भी हुआ, जिससे अधिकारियों के सिर फूट गए। लेकिन, कार्रवाई में कोई कोताही नहीं बरती जा रही। अंदेशा जताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई दिग्गज नेताओं से ईडी पूछताछ कर सकती है।

ईडी के एक्शन को लेकर विपक्षी राजनीतिक पार्टियां केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमलावर हैं, जबकि बीजेपी का कहना है कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए हुए है। उसका कहना है कि देश के जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार रही वहां लूट मचाई।

 

कांग्रेस विधायक और आईएनएलडी नेता पर निशाना

अवैध खनन से जुड़े मामले में हरियाणा के सोनीपत से कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पंवार और आईएनएलडी नेता दिलबाग सिंह के 20 ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान सुरेंद्र पंवार के घर से उसे अहम दस्तावेज मिले, जबकि दिलबाग सिंह के ठिकाने जो कुछ मिला उसे देखकर एजेंसी के होश उड़ गए। ईडी को अवैध विदेशी हथियार, 300 कारतूस, 100 से अधिक शराब की बोतलें, 5 करोड़ नकद कैश, साढ़े चार किलो सोना और देश व विदेश में कई संपत्तियां मिली।

पवार परिवार की कंपनी पर धावा

ईडी ने महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव बैंक घोटाले मामले में बारामती एग्रो से जुड़े 6 ठिकानों पर छापेमारी की. एजेंसी ने पुणे, अमरावती और छत्रपति संभाजीनगर में रेड की। सबसे बड़ी बात ये है कि ये कंपनी एनसीपी के प्रमुख शरद पवार के पोते रोहित पवार से जुड़ी हुई है। आरोप लगा है कि कंपनी ने 5 हजार करोड़ रुपए का घोटाला किया है। बीजेपी की मांग है कि इस मामले में तेजी से एक्शन लिया जाए।

 

अरविंद केजरीवाल को समन

दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाला मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 3 जनवरी को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन सीएम केजरीवाल ने समन को गैरकानूनी बताते हुए पेश होने से इनकार कर दिया। ईडी ने सीएम केजरीवाल को तीसरी बार समन जारी किया था। इसके बाद दिल्ली की मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ईडी ने इसे अफवाह करार दिया। सीएम केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें गिरफ्तार करवाना चाहती है।