WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ राष्ट्रीय

DGCA’s Decision : अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 15 दिसंबर से शुरू नहीं होंगी

1060

New Delhi : अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 15 दिसंबर से शुरू करने के फैसले को नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) टाल दिया। पहले 15 दिसंबर से ये उड़ाने शुरू करने की घोषणा की गई थी। DGCA ने कहा कि वह अभी इस मामले पर विचार कर रहा है। जल्द ही अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवाओं को वापस शुरू करने पर फैसला लेगा। यह फैसला दुनियाभर में ओमिक्रोन के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया गया है।

DGCA के मुताबिक कोरोना वायरस के नए वैरिएंट Omicron के बढ़ते असर को देखते हुए स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है। फिलहाल 15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू नहीं होंगी। आगे की तारीख पर हालात के मुताबिक फैसला लिया जाएगा।

इससे पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा था कि कर्मिशियल अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाओं को 15 दिसंबर से फिर से शुरू करने के मामले में गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और स्वास्थ्य-परिवार कल्याण मंत्रालय के परामर्श किया गया था। इसके बाद यह निर्णय लिया गया था कि भारत से आने-जाने वाली वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाएं 15 दिसंबर 2021 से फिर से शुरू की जा सकती हैं।

गृह मंत्रालय देशों को तीन सूची तैयार करेगा। इसी आधार पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन किया जाएगा। हालांकि, इसके बाद Omicron ने हालात ही बदल दिए।

Also Read: Helicopter Crash : MP ने भी इस हादसे में बहुत कुछ खोया 

हांगकांग और इज़राइल को भी जाेखिम वाले देशों में जोड़ा गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय उन देशों की सूची में हांगकांग और इज़राइल को भी जोड़ दिया, जहां से यात्रियों को आगमन के बाद परीक्षण सहित अतिरिक्त मापदंडों का पालन करना होगा। इनमें ब्रिटेन समेत यूरोपीय देश, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरिशस, न्यूजीलैंड, जिम्बॉम्ब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इजराइल शामिल हैं।