WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

Mumbai Indians:नीता अंबानी ने फिर अचानक बदला MI का कप्तान, हार्दिक-रोहित नहीं संन्यास के कगार पर खड़े इस खिलाड़ी को सौपी कमान

17030
Mumbai Indians
Mumbai Indians

Mumbai Indians:नीता अंबानी ने फिर अचानक बदला MI का कप्तान, हार्दिक-रोहित नहीं संन्यास के कगार पर खड़े इस खिलाड़ी को सौपी कमान

Nita Ambani: भारत के सबसे बड़े लीग टूर्नामेंट यानी आईपीएल के आगामी सीजन के शुरू होने से पहले ही आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मालकिन नीता अंबानी (Nita Ambani) ने अपने बेस्ट कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटा दिया था, जिसके बाद उन्होंने कप्तानी की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को सौंपी है।

मगर अब अचानक ही मैनेजमेन्ट ने काफी बड़ा फैसला लिया है, जिस फैसले के तहत संन्यास पर खड़े खिलाड़ी को टीम का कप्तान बनाया जा रहा है।

Nita Ambani ने फिर अचानक बदला MI का कप्तान!

दरअसल, आईपीएल 2024 (IPL 2024) के आगाज से पहले ही आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी (Nita Ambani) ने कप्तानी को लेकर काफी बड़ा फैसला लेते हुए रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को अगला कप्तान बना दिया है। और अब एक बार फिर उन्होंने कप्तानी में काफी बड़ा बदलाव किया है। हालांकि इस बार उन्होंने आईपीएल की मुंबई इंडियंस टीम को लेकर बदलाव नहीं किया है, बल्कि उन्होंने साउथ अफ्रीका टी20 लीग में कप्तानी को लेकर बदलाव किया है।

साउथ अफ्रीका टी20 लीग के कप्तानी में किया बदलाव

बता दें कि नीता अंबानी (Nita Ambani) ने साउथ अफ्रीका टी20 लीग के आगाज से पहले ही अपनी साउथ अफ्रीका टी20 लीग की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस केपटाउन के कप्तानी में बदलाव किया है। उन्होंने आगमी साउथ अफ्रीका टी20 लीग सीजन के लिए टीम की जिम्मेदारी 36 वर्षीय दिग्गज कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) को सौंपी है। जो काफी पहले से ही इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे हैं और अब उनकी उम्र काफी ज्यादा होने की वजह से वह लीग क्रिकेट से भी दूर जा सकता हैं।

कीरोन पोलार्ड को बनाया गया टीम का कप्तान

साउथ अफ्रीका टी20 लीग का आगामी सीजन 10 जनवरी से खेला जाएगा। वहीं इसका फाइनल 10 फरवरी को खेला जाएगा। कीरोन पोलार्ड आगामी टी20 लीग में मुंबई इंडियंस केपटाउन की कप्तानी करते दिखाई देंगे। पोलार्ड को आगामी सीजन के लिए कप्तान बनाए जाने के पीछे की वजह मुंबई इंडियंस केपटाउन के मौजूदा कप्तान राशिद खान का चोटिल होना है। जो टीम से बाहर होते दिखाई दे रहे हैं।